haribhoomi hindi news
मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) आज यानी 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं (SSLC) का रिजल्ट जारी करेगा।

शिलांग। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) आज यानी 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं (SSLC) का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

इस साल मेघालय बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 20 जनवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। सभी पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुए थे।

ऐसे करें रिजल्ट चेक
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले megresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं
  • अब “Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • इसके बाद CAPTCHA भरकर Submit करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
मोबाइल में टाइप करें: MBOSE10 <Roll Number> इसे 56263 पर भेजें। कुछ ही समय में रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा

मार्कशीट में क्या-क्या होगा?
रिजल्ट में छात्रों को ये जानकारी मिलेगी:

  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्मतिथि
  • स्कूल का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक और ग्रेड/डिवीजन
  • पास/फेल स्टेटस

पिछले 5 साल का MBOSE SSLC रिजल्ट ट्रेंड

नीचे मेघालय बोर्ड (MBOSE) 10वीं रिजल्ट की पिछले 5 साल की डेट दी गई है, जिससे आपको पैटर्न समझने में मदद मिलेगी
साल    रिजल्ट डेट
2026    7 अप्रैल 2026
2025    5 अप्रैल 2025
2024    24 मई 2024
2023    मई 2023 (लगभग)
2022    मई 2022

7