haribhoomi hindi news
OnePlus Nord 6 भारत में आज शाम 7 बजे लॉन्च होने वाला है। 9,000mAh की विशाल बैटरी और स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट के साथ आने वाले इस फोन की पूरी डिटेल्स यहां जानें।

OnePlus Nord 6 India Launch: वनप्लस के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। कंपनी अपनी लोकप्रिय नॉर्ड सीरीज का अगला स्मार्टफोन, OnePlus Nord 6, आज मंगलवार को भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह फोन पिछले साल के नॉर्ड 5 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, लॉन्च इवेंट आज शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसे वनप्लस इंडिया के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

OnePlus Nord 6 India Launch: भारत में संभावित कीमत और उपलब्धता
लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus Nord 6 को भारत में 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बजट सेगमेंट में उतारा जा सकता है। यह फोन तीन शानदार कलर्स-फ्रेश मिंट, होलोग्राफिक क्विक सिल्वर और पिच ब्लैक में उपलब्ध होगा। ग्राहक इस फोन को 9 अप्रैल दोपहर 12 बजे से अमेजन, वनप्लस की वेबसाइट और ऑफलाइन एक्सपीरियंस स्टोर्स के जरिए खरीद सकेंगे।

OnePlus Nord 6 India Launch: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
OnePlus Nord 6 में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz के सुपर फास्ट रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी, जिससे कड़ी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 (Snapdragon 8s Gen 4) चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका CPU परफॉर्मेंस पिछले मॉडल के मुकाबले 136 प्रतिशत तक बेहतर है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh की विशाल बैटरी है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग और 27W की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का 'सोनी लिटिया' प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

गेमर्स के लिए इस फोन में खास टच रिफ्लेक्स चिप और स्पेशल ऑडियो बूस्टर दिया गया है। साथ ही यह फोन धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि इसे IP69K जैसी उच्चतम रेटिंग मिली हुई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें G2 वाई-फाई चिप और 5G एडवांस का सपोर्ट भी दिया गया है, जो इंटरनेट की सुपरफास्ट स्पीड सुनिश्चित करेगा।

7