iPhone 17 Pro Max पर हुई 47,000 रुपये तक की कटौती, iPad और Watch भी सस्ते

06 Apr 2026

Apple की 50वीं सालगिरह पर स्पेशल सेल शुरू हुई है, जिसमें iPhone, iPad और Watch पर तगड़े ऑफर्स मिल रहे हैं।

iPhone 17 Pro Max (256GB) की कीमत 1,49,900 रुपये से घटकर लगभग 1,02,900 रुपये तक आ गई है।

इस डील में इंस्टेंट डिस्काउंट, बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बोनस मिलाकर बड़ा फायदा मिल रहा है।

इसमें 4,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक और 1,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट से कीमत और कम हो जाती है।

पुराने फोन पर 36,000 रुपये तक की वैल्यू + 6,000 रुपये एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।

वही iPhone 17 Pro (256GB) अब 89,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही iPhone Air (256GB) 56,900 रुपये और 512GB 76,900 रुपये में उपलब्ध है।

साथ ही iPad (11th Gen) 31,900 रुपये से शुरू और iPad Pro M5 94,900 रुपये में उपलब्ध है और Apple Watch Ultra 3 84,400 रुपये , Series 11 43,400 रुपये और SE 3 22,900 रुपये में मिल रही है।