haribhoomi hindi news
Oppo F33 Pro की भारत में लॉन्चिंग डेट और कीमत लीक हो गई है। 50MP सेल्फी कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट के साथ आने वाले इस फोन की पूरी डिटेल्स यहां जानें।

Oppo F33 Pro Launch: ओप्पो अपनी लोकप्रिय F-सीरीज के विस्तार की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन लीक्स के जरिए Oppo F33 और Oppo F33 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्चिंग डेट सामने आ गई है। एक नामी टिपस्टर ने ओप्पो F33 प्रो का कथित मार्केटिंग पोस्टर साझा किया है, जिसमें फोन के डिजाइन और मुख्य फीचर्स का खुलासा किया गया है। यह फोन पिछले साल के Oppo F31 Pro का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

भारत में संभावित लॉन्च डेट और कीमत
टिपस्टर संजू चौधरी (@saaaanjjjuuu) के मुताबिक, Oppo F33 Pro भारत में 14 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है। कीमत की बात करें तो भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 35,000 रुपये के अंदर रहने की उम्मीद है। तुलना के लिए बता दें कि पिछला मॉडल Oppo F31 Pro 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। नए मॉडल में मिलने वाले अपग्रेड्स को देखते हुए इसकी कीमत में थोड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

Oppo F33 Pro Launch: संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
लीक रिपोर्ट के अनुसार, Oppo F33 Pro में 6.57-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। सबसे बड़ा बदलाव इसके सेल्फी कैमरे में देखने को मिलेगा। इस बार कंपनी 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकती है, जो 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा। यह पिछले मॉडल के 32MP कैमरे के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड होगा, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के अनुभव को कई गुना बेहतर बना देगा।

इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स (MediaTek 6360 Max) चिपसेट मिलने की संभावना है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन का वजन करीब 194 ग्राम बताया जा रहा है। इसके अलावा, धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP69K रेटिंग मिलने की भी बात कही गई है।

मार्केटिंग इमेज से पता चलता है कि Oppo F33 Pro का डिजाइन पिछले मॉडल से काफी अलग होगा। इसमें पीछे की तरफ मुड़े हुए किनारों वाला एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जबकि पुराने मॉडल में गोलाकार मॉड्यूल था। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिल सकता है। यह स्मार्टफोन ब्लू और रेड जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध हो सकता है।

7