New Hunter 350: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी पॉपुलर बाइक हंटर 350 के 2026 लाइनअप को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इस अपडेट में कंपनी ने एक नया बेस प्रीमियम वेरिएंट पेश किया है, साथ ही टॉप मॉडल के लिए दो नए आकर्षक कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं। इस नई रेंज को Hunter Hood इवेंट के दौरान लखनऊ में शोकेस किया गया। कंपनी ने इसकी बुकिंग और बिक्री 4 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है।
नया बेस प्रीमियम वेरिएंट
हंटर 350 का नया बेस प्रीमियम वेरिएंट एंट्री-लेवल और टॉप वेरिएंट के बीच रखा गया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर फीचर्स के साथ एक संतुलित विकल्प देना है। यह वेरिएंट टार्मैक ब्लैक कलर में उपलब्ध है और इसमें कई महत्वपूर्ण अपग्रेड्स किए गए हैं।
फीचर्स और अपडेट्स
इस नए वेरिएंट में अब स्पोक व्हील्स की जगह अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिससे ट्यूबलेस टायर्स का फायदा मिलता है। इसके अलावा बाइक में राउंड हैलोजन हेडलैंप, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रोटरी स्विचगियर जैसे फीचर्स मिलते हैं। राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच, सिंगल-चैनल ABS, स्टिच्ड सीट और स्पोर्टी ग्रैब रेल भी जोड़ी गई है।
नए कलर ऑप्शन
टॉप वेरिएंट में कंपनी ने दो नए रंग पेश किए हैं—मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट। जहां मुंबई येलो शहर की तेज रफ्तार और एनर्जी को दर्शाता है, वहीं मूनशॉट व्हाइट में स्पेस-थीम आधारित डिजाइन और यूनिक ग्राफिक्स मिलते हैं।
कीमत और उपलब्धता
बेस प्रीमियम वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.5 लाख रखी गई है, जबकि नए कलर वाले टॉप वेरिएंट की कीमत करीब ₹1.45 लाख है। नई Hunter 350 रेंज देशभर के डीलरशिप्स पर उपलब्ध है और इसकी टेस्ट राइड व डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है।
(मंजू कुमारी)








