Tata Safari EV: भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी पॉपुलर SUV Tata Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस SUV के EV मॉडल पर तेजी से काम कर रही है, जो आने वाले समय में प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Safari EV को भारत में साल 2026 की चौथी तिमाही (Q4) तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
फीचर्स और डिजाइन
नई Safari EV में मौजूदा सफारी के प्रीमियम फीचर्स को बरकरार रखा जा सकता है। इसके अलावा, इसमें कई एडवांस टेक्नोलॉजी और अपडेटेड फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ADAS फीचर्स और बेहतर कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलने की उम्मीद है। डिजाइन के मामले में भी इसे EV-फोकस्ड एलिमेंट्स के साथ थोड़ा अलग लुक दिया जा सकता है।
बैटरी और रेंज
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक SUV में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं। यह SUV सिंगल चार्ज में करीब 500 से 600 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। इसके साथ ही इसमें डुअल मोटर सेटअप और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) तकनीक भी दी जा सकती है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और बेहतर होगी।
संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो Tata Motors इसे भारतीय बाजार में लगभग ₹25 लाख से ₹30 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है। कुल मिलाकर, सफारी ईवी भारतीय बाजार में एक प्रीमियम और फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक SUV के रूप में सामने आ सकती है।
(मंजू कुमारी)








