05 Apr 2026
भारतीय ब्रांड Lava ने अपने नए Lava Bold N2 Lite स्मार्टफोन के साथ एंट्री-लेवल मार्केट में एक शानदार विकल्प पेश किया है।
इस फोन की शुरुआती कीमत ₹7399 रखी गई है, जबकि ऑफर्स के साथ यह और भी सस्ता मिल सकता है।
इसके Nilgiri Blue और Kolar Gold जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन इसे इस रेंज में भी स्टाइलिश बनाते हैं।
इसमें 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव स्मूद रहता है।
इसमें UNISOC 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ यह फोन डेली टास्क जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग को आसानी से संभालता है।
इस फोन में 3GB फिजिकल RAM + 3GB वर्चुअल RAM सपोर्ट और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
इसमें 5000mAh की बैटरी पूरे दिन का बैकअप देती है, साथ ही 10W चार्जिंग सपोर्ट और Type-C पोर्ट भी मिलता है।
इसमें 13MP का डुअल AI रियर कैमरा HDR, पोर्ट्रेट, नाइट मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है, जबकि 5MP फ्रंट कैमरा स्क्रीन फ्लैश के साथ दिया गया है।