‘Chand Mera Dil’ Teaser: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। टीजर में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
अनन्या और लक्ष्य की लव स्टोरी
टीजर की शुरुआत एक खूबसूरत म्यूजिक के साथ होती है, जिसमें लक्ष्य कहते हैं, “प्यार में थोड़ा पागल तो होना ही पड़ता है।” इसके बाद दोनों के बीच प्यार भरे पल दिखाए जाते हैं। लेकिन जल्द ही कहानी में दुखद मोड़ आ जाता है और अनन्या अपने प्यार के लिए तड़पती नजर आती हैं।
यह भी पढ़े - मिस्ट्री गर्ल: अर्शदीप सिंह के साथ दिखी ये लड़की कौन? Samreen Kaur का रणवीर सिंह कनेक्शन!
क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में अनन्या ‘चांदनी’ और लक्ष्य ‘आरव’ का किरदार निभा रहे हैं। कहानी दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की है, जो कॉलेज लाइफ के बीच एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन उनकी लव स्टोरी में मुश्किलें आ जाती हैं।
टीजर पर मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स
As I said, Karan Johar's new film starring Bolly Bimbo Ananya Panday and Kjo Boyfriend Lakshay Lalwani is full of Drugs, Sex, Nudity and Hookups.
— Iwasamwill (@Iwasamwill) April 7, 2026
"Chand Mera Dil" is a Sure Shot Disaster. Wahiyat Teaser! https://t.co/yXibDhrNGT
जहां कुछ फैंस को अनन्या और लक्ष्य की केमिस्ट्री पसंद आई, वहीं कई यूजर्स ने इसे ‘2 स्टेट्स’, 'कबीर सिंह' और 'सैयारा' की कॉपी बताया। सोशल मीडिया पर टीजर को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
रोमांटिक सीन पर विवाद
टीजर में कई किसिंग सीन दिखाए गए हैं। साथ ही आखिरी हिस्से में लक्ष्य का हिंसक रूप भी नजर आता है, जो थोड़ा चौंकाने वाला है। इसके अलावा, कुछ लोगों ने टीजर में सिगरेट के ज्यादा इस्तेमाल पर भी सवाल उठाते हुए इसकी तुलना कबीर सिंह से की हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
पहले यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 22 मई 2026 तय की गई है। फैंस इस लव स्टोरी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़े - विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफ में बांधे पुल, रणवीर सिंह और आदित्य धर को बताया ‘जीनियस’









