haribhoomi hindi news
Dhurandhar 2: The Revenge की कमाई 21वें दिन गिरकर सिंगल डिजिट में पहुंच गई। लगातार डबल डिजिट का सिलसिला टूटने से फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है।

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 की रिलीज को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं, और अब फिल्म की कमाई में साफ गिरावट देखने को मिल रही है। 21वें दिन का कलेक्शन अब तक का सबसे कम रहा है, जिससे मेकर्स की चिंता बढ़ सकती है।

21वें दिन सिंगल डिजिट में पहुंची कमाई

फिल्म ने 21वें दिन करीब 7.90 करोड़ रुपये की कमाई की। यह पहली बार है जब फिल्म का कलेक्शन 10 करोड़ से नीचे गिरा है। इससे पहले फिल्म लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही थी।

तीन हफ्तों का कलेक्शन

Dhurandhar Collection Day 1
Dhurandhar 2 Collection

(Dhurandhar 2 Box Office Collection)

पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार 674.17 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में कमाई घटकर 263.65 करोड़ रुपये रही। तीसरे हफ्ते में अब तक फिल्म करीब 103 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 1,041.27 करोड़ रुपये हो गया है।

पहले पार्ट से पिछड़ी फिल्म

धुरंधर (Dhurandhar) के मुकाबले ‘धुरंधर 2’ का प्रदर्शन कमजोर नजर आ रहा है। जहां पहले पार्ट ने 21वें दिन 25 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं सीक्वल सिर्फ 7.90 करोड़ ही कमा पाया।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन शानदार

Dhurandhar Collection Day 1
Dhurandhar 2 Collection Day 21

(Dhurandhar 2 Collection World Wide)

फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 1,653.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसमें भारत का ग्रॉस कलेक्शन 1,246.67 करोड़ और ओवरसीज कमाई करीब 407 करोड़ रुपये है।

‘पुष्पा 2’ से पीछे

Pushpa 2: The Rule के रिकॉर्ड को तोड़ना ‘धुरंधर 2’ के लिए मुश्किल नजर आ रहा है। ‘पुष्पा 2’ ने भारत में 1,234.10 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो धुरंधर के कलेक्शन से अभी भी काफी आगे है। ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना चुनौती भरा हो सकता है।

यह भी पढ़े -  ‘शक्तिमान’ पर तंज पड़ा भारी! समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- गधे पर बैठाने…

7