haribhoomi hindi news
कॉमेडियन जाकिर खान के ‘धुरंधर’ पर दिए बयान से विवाद खड़ा हो गया। अमीषा पटेल और सिद्धार्थ आनंद ने उनके जोक पर प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जताई।

Ameesha Patel On Zakir Khan: स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान का एक मजाक अब बड़े विवाद में बदल गया है। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ‘धुरंधर’ की सफलता पर किया गया उनका तंज फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों को पसंद नहीं आया। 

जहां एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने खुलकर नाराजगी जाहिर की, वहीं डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। 

क्या बोले जाकिर खान?

अवॉर्ड शो होस्ट करते हुए जाकिर खान ने ‘धुरंधर’ की सफलता को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा कि भले ही इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ कर रहे हों, लेकिन अंदर ही अंदर सभी को इस फिल्म की कामयाबी से जलन हो रही है।

 जाकिर ने इसे और मजेदार बनाते हुए कहा कि “फिल्म में धमाका कहीं और हुआ, लेकिन उसका असर जुहू-बांद्रा तक महसूस हुआ।” 

अमीषा पटेल का फूटा गुस्सा

जाकिर के इस बयान पर अमीषा पटेलl ने सोशल मीडिया पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि फिल्म इंडस्ट्री हमेशा अच्छी फिल्मों को सम्मान देती है और इस तरह की बातें करना गलत है।

अमीषा ने आगे शाहरूख, सलमान, सनी, ऋतिक और अजय जैसे बड़े सितारों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सुपरस्टार्स ने कई मेगा हिट फिल्में दी हैं और आगे भी देते रहेंगे। उन्होंने जाकिर को “नेगेटिविटी न फैलाने” की सलाह भी दी।

सिद्धार्थ आनंद ने भी दी कड़ी प्रतिक्रिया

वहीं, सिद्धार्थ आनंद ने जाकिर खान का नाम लिए बिना ही उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जुहू-बांद्रा के लोगों ने पिछले कई दशकों में इंडस्ट्री को कई ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में उनके योगदान को कम आंकना सही नहीं है।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय भी बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ यूजर्स जाकिर खान का समर्थन कर रहे हैं और इसे सिर्फ एक मजाक बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग मानते हैं कि ऐसे बयानों से गलत संदेश जाता है और इंडस्ट्री की छवि प्रभावित होती है।

यह भी पढ़े - समय रैना की वापसी: ‘Still Alive’ में सुनील पाल और मुकेश खन्ना पर कसा तंज, वीडियो वायरल

7