haribhoomi hindi news
अवॉर्ड शो विवाद पर राजपाल यादव ने सफाई देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक स्किट था। उन्होंने सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान को सपोर्ट कर फैंस से ट्रोल न करने की अपील की।

Rajpal Yadav Award Show Controversy: मुंबई के अवॉर्ड शो में हुए मजाक को लेकर बढ़े विवाद के बीच अब अभिनेता राजपाल यादव ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की है। वायरल वीडियो पर हंगामे के बाद उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि ये स्क्रिप्टेड था, जिसे लोग सही तरह से समझ नहीं पाए। साथ ही उन्होंने सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान का बचाव करते हुए फैंस से अपील की है कि उन्हें ट्रोल न करें।

क्या बोले राजपाल यादव

राजपाल यादव ने कहा कि यह एक सामान्य स्किट था, जिसे दुनिया की मौजूदा स्थिति और आम लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। उन्होंने आगे कहा कि कई बार फिल्मों में भी संदेश दर्शकों तक सही तरह से नहीं पहुंच पाता।

साथ ही उन्होंने सौरभ और जाकिर के बारे में कहा कि वे दोनों उनके लिए छोटे भाइयों जैसे हैं। राजपाल ने कहा, “ये दोनों मेरे जिगर के टुकड़े हैं और इन्होंने हमेशा मेरा सम्मान किया है।”

यह भी पढ़े -  अवॉर्ड शो में Rajpal Yadav के अपमान पर भड़के सलमान खान, दिया करारा जवाब; बोले- डॉलर ऊपर हो या नीचे…

फैंस से खास अपील

राजपाल यादव ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि सौरभ को लेकर गलत बातें न करें। उन्होंने कहा, “प्लीज सौरभ की निंदा करके या उल्टी-सीधी बातें करके उसका दिल मत दुखाइए। उसका दिल दुखाना मतलब मेरा दिल दुखाना है।”

राजपाल ने यह भी बताया कि उसी इवेंट में सौरभ द्विवेदी ने उनके सम्मान में ऑडिटोरियम में खड़े होकर तालियां भी बजवाई थी। उन्होंने इसके लिए सौरभ का धन्यवाद भी किया।

राजपाल के अपमान पर भड़के सलमान

विवाद बढ़ने पर सलमान खान भी राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए। उन्होंने कहा कि राजपाल 30 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और उनका टैलेंट ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है। दिल से काम करो, काम मिलता रहेगा।

क्या है पूरा विवाद?

5 अप्रैल को मुंबई में हुए अवॉर्ड शो में मंच पर बातचीत के दौरान सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के कर्ज और चेक बाउंस मामले को लेकर मजाक किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि डॉलर का रेट चाहे ऊपर जाए या नीचे, कर्ज तो उतना ही चुकाना पड़ेगा। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस नाराज हो गए। 

विवाद पर क्या बोले जाकिर और सौरभ?

Saurabh Dwivedi Zakir Khan
Saurabh Dwivedi Zakir Khan

इस पूरे मामले में जाकिर खान और सौरभ ने भी प्रतिक्रिया दी। राजपाल के पोस्ट पर जाकिन ने कमेंट करते हुए “लव यू भाई” लिखा। तो वहीं दूसरी ओर सौरभ ने भी कमेंट कर लिखा, ‘भाई आपके लिए खूब सम्मान और स्नेह’।

यह भी पढ़े - विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफ में बांधे पुल, रणवीर सिंह और आदित्य धर को बताया ‘जीनियस’

7