Virat Kohli On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत रही है, बल्कि कमाई के मामले में भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब तक यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ से ज्यादा और दुनियाभर में 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। हर कोई अदित्य धर की फिल्म का मुरीद हो गया है अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फिल्म की तारीफ की है।
विराट कोहली ने दिया रिव्यू

(Virat Kohli Review Dhurandhar 2)
क्रिकेटर विराट कोहली ने भी हाल ही में यह फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया। उन्होंने इसे “एक अलग ही सिनेमैटिक एक्सपीरियंस” बताया। विराट ने लिखा कि उन्होंने भारत में इस तरह की फिल्म पहले कभी नहीं देखी और करीब चार घंटे तक वह स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाए।
यह भी पढ़े - 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर फूटा रवि किशन का गुस्सा, ‘शोले’ से कर दी तुलना! जानें क्या कहा
आदित्य धर की जमकर तारीफ

(Virat Kohli Praise Aditya Dhar)
विराट कोहली ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनकी प्रतिभा साफ दिखाई देती है और उन्हें “जीनियस” तक बता दिया। विराट के मुताबिक, फिल्म का विजन और निर्देशन बेहद शानदार है।
रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस रही खास

(Virat Kohli On Ranveer Singh)
रणवीर सिंह की एक्टिंग ने विराट को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि रणवीर इस फिल्म के जरिए एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गए हैं। हालांकि बाकी कलाकारों की भी सराहना की, लेकिन रणवीर की परफॉर्मेंस को उन्होंने शानदार से भी बढ़कर बताया।
अनुष्का शर्मा को भी आई पसंद

(Anushka Sharma On Dhurandhar 2)
विराट के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने रणवीर सिंह, आदित्य धर और अन्य कलाकारों के काम की सराहना करते हुए पूरी टीम को सफलता के लिए बधाई दी।
स्टार कास्ट और कहानी
(Dhurandhar 2)
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। धुरंधर 2 का क्रेज दर्शकों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है और फिल्म की धुरंधर कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है।
यह भी पढ़े - Alia Bhatt की होस्टिंग का उड़ा मजाक: ओवरएक्टिंग करने पर हुईं ट्रोल; लोग बोले- 'हम शर्मिंदा हैं!', देखें VIDEO









