सौम्या यादव - धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक दृश्य सामने आया है, जहाँ बेटी के जन्म पर परिवार ने बैंड-बाजे के साथ जश्न मनाया। गाड़ी के पीछे लगे “बेटी हुई है” के बड़े बैनर ने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया और इस पहल ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
बेटी के जन्म पर सड़क पर निकला जश्न
धमतरी के मकेश्वर वार्ड निवासी टंडन परिवार में लंबे समय बाद बेटी का जन्म हुआ। खुशी इतनी अपार थी कि परिवार ने सड़क पर बैंड-बाजे के साथ जश्न मनाने का फैसला किया। उन्होंने अपनी कार के पीछे “बेटी हुई है” का चमकदार बैनर लगाया और पूरे इलाके में खुशी का संदेश फैलाते हुए घूमे।
धमतरी के एक परिवार ने बेटी के जन्म पर बैंड-बाजे और ‘बेटी हुई है’ बैनर के साथ जश्न मनाकर शहरवासियों का दिल जीत लिया। @DhamtariDist #Chhattisgarh #newbornbaby pic.twitter.com/aV9lJmah1l
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 7, 2026
परिवार में खुशियों का माहौल
परिवार के सदस्यों का कहना है कि बेटी का आगमन उनके लिए वरदान जैसा है। लंबे इंतजार के बाद घर में लक्ष्मी आई है, इसलिए यह पल सिर्फ परिवार के लिए नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले के लिए खास बन गया। घर में उत्सव जैसा माहौल है और शहरवासियों ने भी इस अनोखे जश्न का भरपूर स्वागत किया।
धमतरी के एक परिवार ने बेटी के जन्म पर बैंड-बाजे और ‘बेटी हुई है’ बैनर के साथ जश्न मनाकर शहरवासियों का दिल जीत लिया। @DhamtariDist #Chhattisgarh #newbornbaby pic.twitter.com/Y35eXrHozg
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 7, 2026
समाज के लिए सकारात्मक संदेश
जहाँ देश के कई हिस्सों में आज भी लोग बेटे की चाहत में बेटियों का कन्या भ्रूण हत्या तक कर देते हैं, वहीं धमतरी की यह प्रेरणादायक तस्वीर समाज को एक सकारात्मक संदेश देती है। बेटी के जन्म पर इस तरह खुले दिल से किया गया स्वागत लोगों के बीच जागरूकता और महिला सम्मान का प्रतीक बन गया है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।








