haribhoomi hindi news
अंबिकापुर के लखनपुर क्षेत्र में बाइक से लौट रहे दंपत्ति पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर महिला की हत्या कर दी, जबकि पति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

संतोष कश्यप - अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जहां बाइक से घर लौट रहे दंपत्ति पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

घर लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने किया हमला
जानकारी के अनुसार दंपत्ति रिश्तेदार के घर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव अंधला वापस लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे, जब वे घर से कुछ ही दूरी पर थे, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पति की हालत गंभीर, अस्पताल में उपचार जारी
हमले में घायल पति को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार कर रही है। परिवार और गांव में इस घटना के बाद मातम का माहौल है।

हत्या का मामला दर्ज, तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। घटनास्थल के आसपास की आवाजाही और पगचिह्नों की जांच की जा रही है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।

7