उमेश सिंह बशिस्ट- धमतरी। छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर संगठन का चुनाव हाल में ही संपन्न हुआ है। जिला औषधि विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष राजेश साहू के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर जिले में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर समस्त सदस्यगणों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
धमतरी आगमन पर सभी पदाधिकारियों का जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय में भी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया। यह चुनाव पूरे प्रदेश के 22 जिलों की सहभागिता से संपन्न हुआ। मतगणना में अरुण मिश्रा को 303, राजेश साहू को 292, पवन पालीवाल को 267, सुरेश शर्मा को 258, अजय अग्रवाल को 243, अविनाश अग्रवाल को 236 सहित अन्य प्रत्याशियों को भी उल्लेखनीय मत प्राप्त हुए।
ये नवनिर्वाचित पदाधिकारी भी पहुंचे
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा (बंटी भैया), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश साहू, प्रदेश महासचिव अविनाश अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन पालीवाल, प्रदेश सहसचिव अजय अग्रवाल, प्रदेश संगठन सचिव सुरेश शर्मा एवं प्रदेश पीआरओ अरुण मिश्रा शामिल हैं।
ये वरिष्ठ लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला औषधि विक्रेता संघ धमतरी के मनीष चंद्राकर, सतराम वासानी, नीरज किरण, तेजपाल जैन, बलराज खंडेलवाल, दिनेश डे, रूपेंद्र साहू, नितेश हिरवानी, अशोक दुबानी, नवीन साहू, रिखब जैन, कवल साय साहू, प्रदीप जैन, अशोक शर्मा, धर्मेंद्र केसरवानी, घनाराम साहू, संजय मुंजवानी, गोपाल गांधी, अकरम अली, दिपेश मेहता, रोशन साहू, गजेंद्र साहू, इंदु हिंदूजा, दीनदयाल साहू सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी सुधीर अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










