Paneer Cheese Sandwich: अगर आप नाश्ते या शाम के स्नैक में कुछ टेस्टी और जल्दी बनने वाला ढूंढ रहे हैं, तो पनीर चीज़ सैंडविच एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसका क्रीमी स्वाद और कुरकुरा टेक्सचर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है।
आजकल कैफे स्टाइल खाने का चलन बढ़ गया है, लेकिन हर बार बाहर जाना संभव नहीं होता। ऐसे में आप घर पर ही आसानी से पनीर चीज़ सैंडविच बनाकर वही स्वाद पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी।
पनीर चीज़ सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
- 4 ब्रेड स्लाइस
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
- 1/4 कप बारीक कटी प्याज
- 1/4 कप कटी शिमला मिर्च
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 2 चम्मच हरा धनिया
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 2-3 चम्मच बटर
पनीर चीज़ सैंडविच बनाने का तरीका
पनीर चीज़ सैंडविच एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसे घर पर तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर और चीज़ डालें। अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं।
इसके बाद नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें। यह स्टफिंग सैंडविच का मुख्य स्वाद तय करती है, इसलिए इसे अच्छे से मिलाना जरूरी है।
Lachha Paratha: होटल जैसा लच्छा पराठा सभी को आएगा पसंद, बनाने का ये तरीका है बेहद आसान
Summer Holiday Places: समर हॉलिडे के लिए परफेक्ट हैं 7 डेस्टिनेशंस, फैमिली के साथ बिताएंगे हेल्दी टाइम
Snoring Issue: पार्टनर के खर्राटों से परेशान हैं? ये घरेलू तरीके दिला सकते हैं राहत
Makhana Kheer: स्वाद और पोषण से भरपूर है मखाना खीर, 15 मिनट में इस तरह कर लें तैयार
अब ब्रेड स्लाइस लें और एक साइड पर बटर लगाएं। एक स्लाइस पर तैयार स्टफिंग फैलाएं और ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर सैंडविच तैयार कर लें।
इसके बाद तवा या सैंडविच मेकर गरम करें और उस पर थोड़ा बटर डालें। सैंडविच को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक सेकें। मध्यम आंच पर सेकने से अंदर का चीज़ अच्छे से मेल्ट होगा।
जब सैंडविच अच्छी तरह से क्रिस्पी हो जाए, तो इसे प्लेट में निकालें और तिरछा काट लें। इसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या मेयोनेज़ के साथ गर्म-गर्म सर्व करें। यह नाश्ते, टिफिन या शाम के स्नैक के लिए एकदम परफेक्ट है
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)









