Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचाते हुए 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब इस फिल्म का इंतजार OTT दर्शकों को है। ऐसे में फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जल्द ही JioHotstar पर स्ट्रीम हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान अभी बाकी है। माना जा रहा है कि IPL 2026 के खत्म होते ही मेकर्स इसे OTT पर रिलीज कर सकते हैं, जिससे व्यूअरशिप को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है।
किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ इस बार जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। इसकी पहली फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' पहले नेटफ्लिक्स पर आई थी, वहीं इस बार प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स करीब 150 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं।
वहीं, इसके सैटेलाइट राइट्स स्टार गोल्ड ने हासिल किए हैं, जिससे टीवी पर भी इसकी बड़ी रिलीज की उम्मीद है।
कब होगी OTT पर रिलीज?
फिल्म की OTT रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म IPL 2026 के खत्म होने के बाद स्ट्रीम की जाएगी। यानी दर्शक इसे मई 2026 के आखिरी हफ्ते या जून 2026 की शुरुआत में देख सकते हैं। इससे सीधा फायदे व्यूवरशिप पर देखने को मिलेगा।

बॉक्स ऑफिस पर ₹1600 करोड़ का बिजनेस
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। रिलीज के 21 दिनों के अंदर ही फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1600 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह एक अंडरकवर एजेंट हमजा अली माजरी के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और गौरव गेरा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।









