मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में 9 अप्रैल से गेहूं खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस बार न सिर्फ व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है, बल्कि गेहूं का दाम भी बढ़ाकर 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक ले जाने की तैयारी है।
गेहूं खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को किसान और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल संवाद किया है। उन्होंने कहा, प्रदेश में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर फैसले लिए जा रहे हैं।
2700 रुपये प्रति क्विंटल तक होगा दाम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, प्रदेश में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। गेहूं की प्रति क्विंटल कीमत को वर्तमान स्तर तक लाना बड़ी चुनौती थी। हम इसे 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे। किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलवाना हमारी प्रतिबद्धता है। हम जनता की सेवा करना चाहते हैं, इसी उद्देश्य से उपार्जन केंद्रों पर गेहूँ खरीदी की बेहतर व्यवस्था की गई है।
आज किसान एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से वर्चुअली जुड़कर कल से प्रारंभ हो रही गेहूं उपार्जन प्रक्रिया पर चर्चा की। किसान बंधुओं को उनकी फसल का सही दाम दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 8, 2026
उपार्जन केंद्रों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर कंट्रोल… pic.twitter.com/0PrVcTP2pL
जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, उपार्जन केंद्रों पर हेल्प डेस्क स्थापित किये जा रहे हैं। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से संपूर्ण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी।
उपार्जन केंद्रों पर पंपलेट और होर्डिंग के द्वारा भी किसानों को व्यवस्था के संबंध में जानकारियां देने के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2026 से किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों को उनके कल्याण तथा हित से जुड़ी शासन की योजनाओं से भी अवगत कराया जाए।










