haribhoomi hindi news
कैनबरा संसद में धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान चालीसा पढ़ी और युद्ध पर बड़ा बयान दिया। बोले- शांति और संतोष ही असली समाधान है।

Pandit Dhirendra Shastri: छतरपुर के बागेश्वर धाम के मशहूर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के पार्लियामेंट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और विश्व शांति और भारतीय संस्कृति के विषयों पर भी बात की। अमेरिका - इजराइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध पर उन्होंने कहा कि, युद्ध कोई रास्ता नहीं।

संबोधित करते हुए शास्त्री ने भक्तों से दुनिया से अपनी उम्मीदें कम करने और जीवन में खुश रहने के लिए मानसिक शांति पर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "आज कल हर आदमी दो कामों के लिए मारा जा रहा है, एक पैसों के लिए या एक फेमस होने के लिए। अब फेमस होने के लिए उसे कुछ भी करना पड़े, या पैसों के लिए उसे कुछ भी करना पड़े।"

अमेरिका - ईरान युद्ध पर भी बोले शास्त्री
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, अमेरिका - इजराइल और ईरान से खतरनाक युद्ध भारत में महाभारत का हुआ था। जिस जमीन के लिए युद्ध हुआ वो आज भी मौजूद है लेकिन जिन्होंने युद्ध किया वे निपट गए। युद्ध कोई रास्ता नहीं है। शांति पाने का एक ही रास्ता है कि, आप संतुष्ट हो जाएं। युद्ध लड़े जाने चाहिए लेकिन गोला बारूद से नहीं बल्कि गरीबी से। इसे लेकर प्रतियोगिता होनी चाहिए कि, कौन सा देश पहले गरीबी खत्म करेगा।

उन्होंने मेंटल हेल्थ और शांति को बेहतर बनाने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "हम बनावटी ढांग के साथ कुछ करेंगे तो हम खुद भी बोझ में रहेंगे और दूसरों को भी तंग करेंगे। अगर हम नैचुरली जिएंगे, तो हम खुद भी खुश रहेंगे और दूसरों को भी खुशी दे पाएंगे।"

'मन में भर के जियोगे तो मन भर के कैसे जियोगे?'
उन्होंने आगे कहा कि पूरी तरह से जीना जरूरी है। उन्होंने कहा, "तो मन में भर के जियोगे तो मन भर के कैसे जियोगे? आज कल हर आदमी परेशान है। सबको टेंशन है...यह ऐसा, वो वैसा। भैया इसका एक उपाय है...जो भी मन में भरा हो वो बंद और अंधेरे कमरे में चिल्ला चिल्ला कर कहना। रोज अकेले में खुद से बात करना।"

पंडित धीरेंद्र शास्त्री 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक 3 बड़े शहरों - कैनबरा, पर्थ और सिडनी में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भारत, USA, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा, फ़िजी और सिंगापुर समेत करीब 10 देशों के भक्तों के उनके इवेंट में आने की उम्मीद है।

धीरेंद्र शास्त्री के इवेंट का शेड्यूल
8 अप्रैल (कैनबरा) - पंडित शास्त्री पार्लियामेंट हॉल में सत्संग।
11-12 अप्रैल (पर्थ) - वह कन्वेंशन सेंटर में भारतीय परिवारों और लोकल लोगों को हनुमान कथा सुनाएंगे।
13 अप्रैल (सिडनी) - सिडनी हार्बर बीच पर एक जहाज़ पर, वह भजन सेशन के दौरान भक्तों को आशीर्वाद देंगे।
14 अप्रैल (साउथ पार्लियामेंट, सिडनी) - वह एक स्पेशल सेशन को एड्रेस करेंगे।
15 अप्रैल (ओपेरा हाउस, सिडनी) - वह धर्म और स्पिरिचुअलिटी पर एक प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे।

7