haribhoomi hindi news
Dhurandhar- The Revenge: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' पर चुप्पी को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण ने अब जवाब दिया है। उनका बिंदास कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Dhurandhar- The Revenge: धुरंधर 2 की सफलता पर ऑडियंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म के कायल हो गए हैं। हर दिन कोई न कोई सेलेब इस फिल्म की तारीफ कर रहा है, लेकिन इन सबके बावजूद रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण का लंबे समय तक कोई रिएक्शन सामने नही आया, जिसके चलते वह ट्रोल भी हुईं। अब आखिरकार दीपिका ने भी इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोल करने वालों करारा जवाब दिया है। 

क्या कहा दीपिका ने?

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दीपिका की ‘चुप्पी’ को लेकर सवाल उठा रहे थे। फैंस का कहना था कि इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बावजूद उन्होंने कोई पब्लिक पोस्ट क्यों नहीं किया। इसी बीच एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर चल रही बहस में दीपिका ने खुद कमेंट करते हुए लिखा- "मैंने ये फिल्म आप सबसे भी पहले देख ली थी... अब बोलो मजाक किसपर बना है?"

ये भी पढ़ें- RAAKA: ‘राका’ बनकर छाए अल्लू अर्जुन, बर्थडे पर रिलीज हुआ पोस्टर; दीपिका पादुकोण संग दिखेगा नया अवतार!

Deepika Padukone Comment
Deepika Padukone Comment

क्यों हुईं दीपिका पादुकोण ट्रोल?

फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद भी दीपिका की तरफ से कोई बड़ा सोशल मीडिया पोस्ट न आने पर यूजर्स ने इसे ‘जानबूझकर की गई दूरी’ तक बता दिया। हालांकि, दीपिका के हालिया कमेंट से साफ हो गया कि वह इस सोच से सहमत नहीं हैं कि सपोर्ट सिर्फ सोशल मीडिया पर दिखाया जाए।

ये भी पढ़ें- Samay Raina Still Alive: आखिर क्यों नहीं हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित सवाल? अब समय रैना ने बताई सच्चाई!

Ranveer Singh and Deepika Padukone
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo: Instagram)

यह पहली बार नहीं है जब दीपिका ने धुरंधर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की हो। फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज के दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी तारीफ की थी और दर्शकों से इसे देखने की अपील भी की थी। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर और पूरी टीम को बधाई दी थी।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा

डायरेक्टर आदित्य धर की यह फिल्म हाल के सालों की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। धुरंधर: द रिवेंज ने भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

इतना ही नहीं, इस फिल्म ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2 को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहीं यह अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
 

7