जानें उम्र के हिसाब से इंसान का कितना होना चाहिए Blood Pressure, ये हैं इसे कंट्रोल रखने के टिप्स
Blood Pressure Control Tips: आज के समय में बीपी की दिक्कत बहुत ही आम हो गई है। इसके चलते कम उम्र के लोग भी कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। आपको बता दें कि सामान्य बीपी 120/80 mmHg माना जाता है। इससे ज्यादा प्रेशर को 130/80 या उससे ज्यादा माना जाता है। वहीं बीपी की बीमारी इतनी खतरनाक हो चुकी है कि इसे साइलेंट किलर भी कहा जाने लगा है।

जानें उम्र के हिसाब से इंसान का कितना होना चाहिए Blood Pressure, ये हैं इसे कंट्रोल रखने के टिप्स (फाइल फोटो)
Blood Pressure Control Tips: आज की बिजी लाइफस्टाइल और गलत लाइफस्टाइल के चलते लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें Blood Pressure की समस्या भी शामिल है। आज के समय में यह दिक्कत बहुत ही आम हो गई है। इसके चलते कम उम्र के लोग भी कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। आपको बता दें कि सामान्य बीपी 120/80 mmHg माना जाता है। इससे ज्यादा प्रेशर को 130/80 या उससे ज्यादा माना जाता है। वहीं बीपी की बीमारी इतनी खतरनाक हो चुकी है कि इसे साइलेंट किलर भी कहा जाने लगा है। क्योंकि यह बीमारी कोई लक्षण दिखाए बिना शरीर के अंदर गंभीर बीमारियों को बढ़ावा देने लगता है।
जानें उम्र के हिसाब से इंसान का कितना होना चाहिए बीपी
- 15 - 18 साल पुरुषो में 117 -77 mmhg, महिला में 120 -79 mmhg
- 21 - 25साल तक पुरुषो में 121 -79 mmhg, महिला में 116 -71 mmhg
- 26 - 30 साल तक पुरुषो में 120 -77 mmhg, महिला में 114 -72 mmhg
- 31 - 35 तक पुरुषो में 115-77 mmhg, महिलाओं में 110 -73 mmhg
- 36 - 40 तक पुरुषो में 120-76 mmhg, महिलाओं में 113-75 mmhg
- 41 - 45 तक पुरुषो में 116-80mmhg, महिलाओं में127-74 mmhg
- 46 - 50 तक पुरुषो में 120-81 mmhg, महिलाओं में124-79 mmhg
- 51 साल से 55 तक पुरुषो में 126-80 mmhg, महिलाओं में 123 -75 mmhg
- 56 - 60 साल तक पुरुषो में 130 -80 mmhg, महिलाओं में 133 -79 mmhg
- 60 से ज्यादा के लोगो का पुरुषो 144 -77mmhg महिलाओं में 130 -77 mmhg
Also Read: सेहत का खजाना है मुलेठी, कई परेशानियों को करता है समाधान
ऐसे रखें बीपी कंट्रोल
- हेल्दी डाइट लें।
- हाई बीपी के रोगी डाइट में खट्टे फलों को शामिल कर सकते हैं।
- कद्दू, फलीदार सब्जियां आदि खाएं।
- बीपी को कंट्रोल में रखने के लिए हर रोज पिस्ता खाएं।
- हर रोज कम से कम 10 गिलास पानी पिएं।