Hartalika Teej 2025: वर्किंग वुमन हों या हाउसवाइफ, तीज पर जरूर ट्राई करें ये सुंदर मॉडर्न मेहंदी डिजाइन्स

Hartalika Teej 2025 special simple Mehndi designs for women
X

Hartalika Teej 2025 special simple Mehndi designs

हरतालिका तीज के मौके पर अच्छी ड्रेस और मेकअप के बावजूद आपका श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा लगता है। इसीलिए हम आपको यहां बता रहे हैं कुछ अट्रैक्टिव मेहंदी डिजाइन के बारे में, जिसे आप अपने हाथों पर रचवा सकती हैं।

आज हरतालिका तीज का पर्व है। इस खास मौके पर महिलाएं खुद को सजाती-संवारती हैं और व्रत-पूजा के साथ उत्सव का आनंद लेती हैं। तीज के खास मौके पर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती हैं। इससे न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि इसे लगाना शुभ भी माना जाता है। ऐसे में हम यहां आपके लिए लाएं है मॉडर्न और ट्रेडिंग सुंदर मेहंदी डिजाइन, जो वर्किंग वुमेन से लेकर हाउसवाइफ दोनों के लिए परफेक्ट है। आइए देखें इन यूनिक और खास मेहंदी डिजाइन, जिन्हें आप भी ट्राय कर सकती हैं।

बेल ट्रेडिशनल डिजाइन:

हरतालिका तीज जैसे पारंपरिक फेस्टिवल के लिए बेल पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन सबसे प्यारी और एलिगेंट मानी जाती है। इसमें हथेली से लेकर अंगुलियों तक चढ़ती हुई पतली-पतली बेलें बनती हैं, जिनमें फूल, पत्तियां, डोट्स और जालियां बेहद खूबसूरत तरीके से उकेरी जाती हैं। यह डिजाइन सादगी में भी खास दिखती है। साथ ही जल्दी भी बन जाती है और तीज जैसे पारंपरिक अवसर पर बेहद ग्रेसफुल लगती है। आजकल ट्रेंड के अनुसार इसमें छोटे-छोटे डॉट्स और हल्की शेडिंग जोड़ी जाती हैं, जिससे यह और भी आकर्षक लगती है।




गोल मंडला फ्लोरल डिजाइन:

अगर आप सिमिट्री और सिंपलीसिटी पसंद करती हैं तो गोल मंडला फ्लोरल मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। तीज के मौके पर यह मेहंदी डिजाइन बेहद पसंद की जाती है। इस डिजाइन में हथेली के बीच में एक गोल आकार (मंडला) बनाया जाता है और इसके अंदर और बाहर प्यारे फूलों के पैटर्न, पेटल्स और छोटे-छोटे डिजाइन बनाए जाते हैं। मंडला के चारों और सुंदर लाइनें होती हैं, जो मिलकर एक खूबसूरत सा पैटर्न बनाती हैं। यह डिजाइन देखने में सिंपल होते भी बहुत आकर्षक लगती है और हाथों को क्लासी लुक देता है। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार सिंपल या डिटेल्ड तरीके से बनवा सकती हैं।




राजस्थानी डिजाइन:

राजस्थानी मेहंदी डिजाइन एक विजुअल कहानी की तरह होती है। इसमें हाथों पर बड़े-बड़े और गहरे डिजाइन बनाए जाते हैं, जिनमें दूल्हा-दुल्हन, पालकी, मोर, हाथी, घोड़ा और ऐसे ही अन्य ट्रेडिशनल पैटर्न बनाए जाते हैं। ये डिजाइन पूरी हथेली से लेकर कभी-कभी बाजू तक भी सजाए जाते हैं, जो आपके हाथों को रॉयल लुक देते हैं। तीज के मौके पर यह मेहंदी डिजाइन लगाने से आपका लुक और भी पारंपरिक और शानदार बन जाता है।


शिव-पार्वती के चित्र:

अगर आप हरतालिका तीज पर डिवोशनल अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहती हैं तो शिव-पार्वती के चित्र वाली मेहंदी डिजाइन सबसे परफेक्ट मानी जाती है। यह इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है। इसमें भगवान शिव और माता पार्वती की आकृति, त्रिशूल, डमरू और ॐ जैसे डिवाइन सिंबल को आर्टफुली तरीके से बनाया जाता है। यह डिजाइन देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। तीज के दिन यह डिजाइन बहुत शुभ मानी जाती है। इस डिजाइन में पर्सनल टच जोड़ने के लिए इसमें आप अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं।

फिंगर टिप डिजाइन:

फिंगर टिप मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। अगर आप तीज पर ज्यादा भरी डिजाइन पसंद नहीं करती तो ये आपके लिए बेस्ट है। इस डिजाइन में सिर्फ अंगुलियों के सिरों और उनके आस-पास के हिस्सों को सजाया जाता है। इससे हाथ हल्के-फुल्के लेकिन स्टाइलिश दिखते हैं। इसमें अकसर हर अंगुली पर अलग-अलग पैटर्न बनाए जाते हैं, जैसे नन्हे-नन्हे फूल, कलीदार बेलें, जालीदार डिजाइन या छोटे-छोटे मंडला मोटिफ। अंगुलियों के बीच खाली स्पेस छोड़कर डिजाइन को और भी क्लासी बनाया जाता है।


कमल फूल वाली डिजाइन:

हरतालिका तीज के लिए कमल के फूल से प्रेरित डिजाइन भी बेहद सुंदर और शुभ मानी जाती हैं। इसमें हथेली के केंद्र में बड़ा-सा लोटस का फ्लावर बनाया जाता हैं और पंखुड़ी को बारीकी से सजाया जाता है। साथ ही इसके चारों और पत्तियां, बेल और छोटे-छोटे जालीनुमा पैटर्न, मोटिफ बनाकर डिजाइन को पूरा किया जाता है। इस तरह का मेहंदी डिजाइन रॉयल और एथनिक फील देता है। इस मेहंदी डिजाइन को कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी काफी पसंद करती हैं।

अरेबिक डिजाइन:

अरेबिक मेहंदी डिजाइन तीज के लिए एक एलीगेंट और टाइमलेस चॉइस है। इसकी खासियत है इसके क्लीन, बोल्ड और लंबे पैटर्न, जो हथेली से लेकर अंगुलियों और कलाई तक फैले होते हैं। इसमें ज्यादातर मोटिफ्स में फूल, पत्तियां, बेलें और जियोमेट्रिक पैटर्न होते हैं, जिन्हें हाथ के बीच खाली जगह (नेगेटिव स्पेस) छोड़कर बनाया जाता है। यही नेगेटिव स्पेस इसे मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देता है। तीज पर अधिकांश महिलाएं इस मेहंदी डिजाइन को बनाना पसंद करती हैं, क्योंकि यह जल्दी बन जाता है और देखने में भी सुंदर लगती हैं। अगर इसमें हल्के-फुल्के ग्लिटर या स्टोन का टच दे दिया जाए तो यह फेस्टिव लुक को और भी खास बना देता है।


(मेहंदी आर्टिस्ट नीतू कुमारी से बातचीत पर आधारित)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story