चटपटा खाना पसंद है तो ऐसे बनाएं ''मिर्च के परांठे''
तीखा खाना पसंद है तो यह परांठा आपको बेहद भाएगा।

X
haribhoomi.comCreated On: 8 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. नाश्ता हो या डिनर आप किसी भी टाइम परांठे खा सकते हैं। आपने आलू. गोभी और मूली के परांठे का स्वाद तो चखा ही होगा। लेकिन शायद ही आपने कभी हरी मिर्च का परांठा खाया होगा। अगर आपको तीखा खाना पसंद है और अभी तक आप इस चटपटे परांठे के स्वाद से अंजान थे तो एक बार जरूर इस तीखी डिश का आनंद लें....
सामग्री ( 2 लोगों के लिए)
आटाः 400 ग्राम
हरी मिर्चः 50 ग्राम (कटी हुई)
मक्खनः 250 ग्राम
तेलः दो बड़ा चम्मच
पानीः आवश्यकतानुसार
नमकः स्वादानुसार
ऐसे बनाएं चटपटे मिर्च के पराठे
- पराठे बनाने के लिए सबसे पहले आटे गूंथना होगा।
- आंटे गूथने के लिए आटे में नमक, तेल और आवश्यकतानुसार पानी मिला लें और फिर नरम गूंथ लें।
- गूंथए हुए आंटे को एक साफ कपड़े से करीब आधे घंटे तक ढककर रख दें।
- अब आटे की लोइयां बनाकर इसे पराठे के आकार में बेल लें।
- इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च को ऊपर से छिड़कें उसके बाद हल्के हाथ से दबाएं और एक बार फिर से बेलें।
- धीमी आंच पर तवे को गर्म करें और जब तवा गर्म हो जाए तो उसपर तेल लगाकर पराठे को अच्छी तरह से सेंक लें।
- आपका गर्मागर्म चटपटा मिर्च का पराठा तैयार है अब इसे मक्खन लगाकर चटपटी चटनी के साथ सर्व कर खाएं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story