Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Jowar Ki Roti: जब बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी ने खुद बनाई ज्वार की रोटी, शेयर की ये रेसिपी

Jowar Ki Roti: शिल्पा शेट्टी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिसमें वे योगा या हेल्थी खाने सिखाते हुए नजर आती हैं। वहीं हाल ही में शिल्पा ने ज्वार की रोटी बनाने की रेसिपी शेयर की है।

Jowar Ki Roti : जब बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी ने खुद बनाई ज्वार की रोटी, शेयर की ये रेसिपी
X
ज्वार की रोटी रेसिपी (फाइल फोटो)

Jowar Roti : शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती के साथ साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं शिल्पा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। शिल्पा अक्सर फिटनेस से जुड़ी वीडियो डालती रहती हैं। जिसमें वो लोगों को कभी योगा सिखाती हुई नजर आती हैं। तो कभी हेल्थी रेसिपी शेयर करती हैं। इसी बीच शिल्पा ने ज्वार रोटी बनाते हुए का वीडियो शेयर किया है। ज्वार की एक रोटी में सिर्फ 38 कैलोरी होती है। जो आपका वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने #SwasthRahoMastRaho का भी इस्तेमाल किया है। वहीं हम आपको इस बीच शिल्पा द्वारा बनाई गई ज्वार रोटी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

ज्वार रोटी सामग्री

पानी- 1 कप

सफेद तिल- 1 टेबलस्पून

काले तिल- 1 टेबलस्पून

देसी घी- 1 टेबलस्पून

नमक- स्वादानुसार


ज्वार रोटी विधि

-सबसे पहले पानी में नमक मिलाकर पानी को गर्म करें।

-इसके बाद एक उबाल आने पर इसमें ज्वार का आटा डालें।

-अब इसे 2 मिनट के लिए ढककर गैस की धीमी आंच पर पकाएं।

-पकने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें।

-ठंडा होने के बाद इसमें सफेद काले तिल, घी डालें।

-इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका आटा गूंथ लें।

-अब तैयार आटे की लोइयां बनाकर उसे बेल लें।

-इसके बाद एक पैन को गैस पर रखें।

-एक-एक कर सभी रोटियां सेंक लें।

-आप चाहे तो रोटी बनाते समय घी का इस्तेमाल भी कर सकते है।

आपकी ज्वार की रोटियां तैयार हैं। इसे आप आप इसे हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।


और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story