Fitness Tips: 30 मिनट की वॉक आपको रखेगी फिट, ठंड के मौसम में जरूर फॉलो करें ये टिप

30 मिनट रोजाना वॉक करना चाहिए (Image: grok)
Fitness Tips: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 30 मिनट की रोजाना वॉक न सिर्फ आपके शरीर को फिट रखती है, बल्कि ठंड के मौसम में होने वाली तमाम दिक्कतों से भी बचाती है? जी हां! वॉक एक ऐसा सरल व्यायाम है जो न उम्र देखता है, न समय, यह बिना किसी मेहनत और उपकरण के शरीर को कई तरीकों से मजबूत बनाता है। ठंड के दिनों में जब शरीर का मेटाबॉलिज़्म धीमा पड़ जाता है, तब रोजाना की वॉक आपको एनर्जेटिक रखती है और वजन को भी नियंत्रित करती है।
रिसर्च बताती है कि अगर आप हर दिन करीब 30 मिनट तेज कदमों से चलते हैं, तो इससे लंबे समय तक कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, खासकर हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है।
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. तमन्ना सिंह कहती हैं, तेज चलना हमारे दिल की सेहत से जुड़े कई फैक्टर्स को बेहतर कर सकती है। इसमें कोलेस्ट्रॉल कम करना, वजन कंट्रोल में रखना, ब्लड प्रेशर को कम करना और ब्लड शुगर को कंट्रोल करना शामिल है।
Sources: https://health.clevelandclinic.org/benefits-of-walking
ठंड में वॉक क्यों है असरदार व्यायाम?
सर्दियों में जिम जाना मुश्किल लगता है और भारी एक्सरसाइज के लिए शरीर तैयार नहीं होता। ऐसे में वॉक एक ऐसा विकल्प है जो कम मेहनत में ज्यादा फायदे देता है।
- यह शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है।
- खून का संचार बढ़ाता है।
- मांसपेशियों को सक्रिय करता है।
- दिल और फेफड़ों को मजबूत बनाता है।
- वॉक हर उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है।
30 मिनट की वॉक कैसे बढ़ाती है हार्ट हेल्थ?
- वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- दिल की धड़कन नियंत्रित रहती है।
- खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है।
- दिल की बीमारियों से बचने के लिए रोज़ाना 30 मिनट की वॉक बहुत जरूरी है।
वजन कंट्रोल रखती है
- सर्दियों में भूख बढ़ जाती है और लोग तले-भुने, मीठे और हैवी फूड ज्यादा खाते हैं।
- 30 मिनट चलना कैलोरी बर्न करता है।
- फैट कम करती है।
- मेटाबॉलिज्म तेज करती है।
- इससे वजन बढ़ने की समस्या अपने आप कंट्रोल हो जाती है।
तनाव और चिंता दूर होती है
- सर्दियों में दिन छोटे होने और धूप कम मिलने से बहुत से लोग तनाव का अनुभव करते हैं।
- वॉक करने से शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होता है, जिसे फील-गुड हार्मोन कहा जाता है।
- मूड बेहतर होता।
- मानसिक ताजगी मिलती है।
बेहतर नींद आती है
- ठंड में शरीर की ऊर्जा कम खर्च होती है, जिससे नींद का पैटर्न गड़बड़ा सकता है।
- वॉक से शरीर थकान महसूस करता है।
- नींद जल्दी आती है।
- नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।
- तनाव कम होने से शरीर रिलैक्स रहता है।
- अगर आपको रात में नींद नहीं आती, तो शाम की वॉक जरूर करें।
पाचन को मजबूत बनाए और कब्ज दूर होती है
- सर्दियों में पेट की दिक्कतें जैसे कब्ज, गैस और भारीपन आम हैं।
- वॉक करने से आंतें सक्रिय होती हैं।
- खाना जल्दी पचता है।
- पेट साफ होता है।
- गैस और एसिडिटी में राहत मिलती है।
- खासकर खाने के बाद 10 मिनट की हल्की वॉक बेहद फायदेमंद होती है।
हड्डियों और मांसपेशियों में मजबूती आती है
- ठंड में जोड़ों में जकड़न और दर्द की समस्या बढ़ जाती है।
- हड्डियों में कैल्शियम का अवशोषण बढ़ाते हैं।
- शरीर को लचीला बनाते हैं।
- मांसपेशियों को सक्रिय रखते हैं।
- गठिया जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
- नियमित वॉक बुजुर्गों के लिए खासतौर पर बहुत फायदेमंद होती है।
सुबह की धूप और ताजी हवा
- सर्दियों की नरम धूप में वॉक करना डबल फायदेमंद है।
- विटामिन D मिलता है।
- इम्यूनिटी में बढ़ोतरी होती है।
- मूड में सुधार होता है।
- शरीर में गर्माहट आती है।
सर्दियों में फिट रहने का सबसे आसान, सस्ता और असरदार तरीका है, 30 मिनट की रोजाना वॉक। यह दिल को मजबूत बनाती है, वजन कंट्रोल करती है, पाचन सुधारती है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करती है। अगर आप पूरा जिम रूटीन फॉलो नहीं कर सकते, तो सिर्फ एक आदत अपनाएं, हर दिन 30 मिनट वॉक।
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
