गर्भावास्था के शुरुआती लक्षण : इन पांच तरीकों से अपनी खुशखबरी को करें कंफर्म
आमतौर पर महिलाएं पीरियड मिस होने पर अक्सर खुद के गर्भवती होने के डर से परेशान हो जाती हैं। वैसे तो बाजार में कई तरह की प्रेग्नेंसी किट उपलब्ध हैं, जो आपकी प्रेग्नेंसी को पुख्ता करती हैं। लेकिन इसके साथ ही अगर आप कुछ दिनों से खुद में शारीरिक और मानसिक बदलाव महसूस कर रही हैं, तो उन्हें भूलकर भी नजर अंदाज न करें। क्योंकि कई बार ऐसा करना भारी पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको गर्भावास्था के शुरुआती लक्षण (Early pregnancy symptoms) के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें पहचान कर आप अपनी प्रेंग्नेसी के दिनों में अपना ख्याल रख सकें और उस समय को इंज्वॉय कर सकें।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 March 2019 10:50 AM GMT
Early pregnancy symptoms : आमतौर पर महिलाएं पीरियड मिस होने पर अक्सर खुद के गर्भवती होने के डर से परेशान हो जाती हैं। वैसे तो बाजार में कई तरह की प्रेग्नेंसी किट उपलब्ध हैं, जो आपकी प्रेग्नेंसी को पुख्ता करती हैं। लेकिन इसके साथ ही अगर आप कुछ दिनों से खुद में शारीरिक और मानसिक बदलाव महसूस कर रही हैं, तो उन्हें भूलकर भी नजर अंदाज न करें। क्योंकि कई बार ऐसा करना भारी पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको गर्भावास्था के शुरुआती लक्षण (Early pregnancy symptoms) के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें पहचान कर आप अपनी प्रेंग्नेसी के दिनों में अपना ख्याल रख सकें और उस समय को इंज्वॉय कर सकें।
गर्भावास्था के शुरुआती लक्षण :
गर्भावास्था के शुरुआती लक्षण 1
अगर किसी महिला का पीरियड मिस होने के अलावा लंबें समय तक शरीर का सामान्य तापमान बढ़ा रहता है। तो इसका मतलब है कि वो गर्भवती है। क्योंकि आमतौर पर महिलाओं के शरीर के हार्मोन्स में अनगिनत बदलाव होने की वजह से हमेशा तापमान पूरी बढ़ा रहता है।
गर्भावास्था के शुरुआती लक्षण 2
अगर आपको अचानक कई दिनों तक किसी खास खाने की चीज या उसकी गंध से परेशानी महसूस होने लगे। तो समझ जाइए कि वो आप गर्भवती हैं। क्योंकि ऐसा होना गर्भावास्था के शुरुआती लक्षणों में से एक है।
गर्भावास्था के शुरुआती लक्षण 3
अगर आपके पीरियड मिस होने के बाद कई दिनों तक बार-बार पेट फूलने लगे, तो इसका मतलब ये है कि आप गर्भवती हैं। क्योंकि गर्भावास्था के दौरान भी महिलाओं का पेट फूलना आम बात होती है।

गर्भावास्था के शुरुआती लक्षण 4
गर्भावास्था के दौरान महिलाओं में होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से बहुत जल्द-जल्द मूड स्विंग्स होते हैं। जिससे कभी वो अचानक खुश हो जाती हैं, तो कभी बेहद गुस्सा। अगर आप भी अपने में ऐसे बदलाव महसूस कर रही हैं, तो आप गर्भवती है।
गर्भावास्था के शुरुआती लक्षण 5
अगर आपको अचानक से अपने ब्रेस्ट का आकार बड़ा या उसमें सूजन महसूस होती है, तो एक बार डॉक्टर की से जांच जरूर करवा लें। ब्रेस्ट में सूजन आना भी गर्भावास्था के शुरुआती लक्षणों में से एक माना जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story