Jeera Side Effects: जीरे से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे आप
जीरा (Cumin Seeds) और जीरा पाउडर (Cumin Seeds Powder) हर घर हर भारतीय रसोई में पाया जाने वाला मसाला है। इसका उपयोग सब्जियों में तो किया ही जाता है, इसके साथ ही इसका उपयोग छाछ (Buttermilk), कढ़ी (kadhi),सलाद (Salads) और करी बनाने के लिए भी किया जाता है।

Jeera Side Effects: जीरे से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे आप
Cumin Seeds Side Effects : जीरा (Cumin) और जीरा पाउडर (Cumin Seeds Powder) हर घर हर भारतीय रसोई में पाया जाने वाला मसाला है। इसका उपयोग सब्जियों में तो किया ही जाता है, इसके साथ ही इसका उपयोग छाछ (Buttermilk), कढ़ी (kadhi),सलाद (Salads) और करी बनाने के लिए भी किया जाता है। कुछ लोग वजन कम करने जीरे के पानी का सेवन भी करते है। जीरे के वैसे तो बहुत फायदे होते है, लेकिन कई बार यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते है जीरे के साइडइफेक्ट्स (Cumin Seeds Side Effects) के बारे में।
1- सीने में जलन (Heart Burn)
यह सच है कि जीरे में गैस (Gas) से राहत देने वाले गुण होते हैं। हालांकि, इससे पाचन समस्या हो सकती है। जिससे आपको सीने में जलन महसूस होती है।
2- लीवर डैमेज (Liver Damage)
जीरे में जो ऑयल पाया जाता है, उससे आपकी किडनी को नुकसान हो सकता है। ऐसा जीरा का ज्यादा सेवन करने की वजह से होता है। इसलिए जीरे को कम खाने की सलाह दी जाती है।
3- डकार (Belching)
जीरे का ज्यादा सेवन करने से डकार की समस्या हो सकती है। डकार से आपकी आंत के रास्ते और पेट में जमी गैस निकलती है। कभी-कभी डकार में ज्यादा दुर्गंध और विशिष्ट ध्वनि हो सकती है।
4- लॉ शुगर लेवल (Low blood sugar levels)
जीरे का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम हो दाता है। इसलिए सर्जरी के समय डॉक्टर आपको जीरे का सेवन न करने की सलाह देते है। इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।