सुबह नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट चीज सैंडविचः रेसिपी
ये पौष्टिक भी होता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Sep 2017 1:30 PM GMT
सुबह के नाश्ते में आप चीज सैंडविच बना सकती हैं, ये आपको और आपके बच्चों को बहुत पसंद आएंगे।
इस सैंडविच में बहुत सी सब्जियों का प्रयोग किया जाता है इसलिए ये पौष्टिक भी होता है। जितना इसे खाना आसान है उताना ही इसे बनाना भी आसान है।
इसे आप चाहे तो रोज अपने ब्रेक फास्ट या सपर में फास्ट फूड के रूप में चुज कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- फूडी लोगों के लिए होने जा रहा है फूड फेस्टिवल, वीकेंड में जाएं यहां
ये खास रेसिपी आज आपके सामने हरिभूमि तड़का कॉलम में पेश कर रही है, राजेन्द्र नगर की श्रृष्टी माखिजा।
सामाग्री-
- 8 ब्रेड स्लाइस
- 1 कप आलू, उबला हुआ, मैश किए हुए
- चीज 50 ग्राम
- नमक
- स्वादानुसार
- धनिए के पत्ते
- हरी मिर्च
- चाट मसाला 1/2 चम्मच
- 1/4 चम्मच कालीमिर्च का पाउडर
इसे भी पढ़ें- दही मिर्ची की सब्जी बनाकर गरमा-गरम रोटी के साथ करें सर्व
विधी-
- एक बर्तन में चीज निकाल लीजिए, एक बड़ी प्लेट में उबला हुआ आलू लें। हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च पाउडर डालें और चाट मसाला।
- यह अच्छी तरह से मिलाएं।
- ब्रेड स्लाइस लें और किनारों को चाकू की सहायता से कट कर दें। उसके बाद ब्रेड को ट्रायंगल शेप में कट कर दें।
- ब्रेड पे आलू का मिश्रण लगा दे, इसके बाद इसे डेकारेट करने के लिए इस पर आलू भूजिया, धनिया और सॉस या चटनी भी डाल सकते हैं।
- अब आपके सामने तैयार है लजीज और स्वादिष्ट चीज सैंडविज।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story