Health Tips: नाखूनों पर क्यों दिखते हैं सफेद धब्बे? जान लें परेशानी दूर करने के आसान उपाय

white spots on nails: नाखूनों पर सफेद धब्बे क्यों होते और इसे कैसे दूर करें।
how to eliminate white spots on nails: क्या आपने कभी नाखूनों पर छोटे-छोटे सफेद धब्बे या लकीरें देखी हैं और सोचा है कि ये क्यों होते हैं? भले ही ये दिखने में छोटे हों, लेकिन कई बार यह शरीर की किसी अंदरूनी समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके कारण, इलाज और बचाव के आसान उपाय।
क्यों दिखते हैं सफेद धब्बे?
1. चोट लगना: नाखूनों पर सफेद धब्बे आने का सबसे आम कारण होता है चोट। जैसे उंगली को कहीं टकरा देना, दरवाजे में फंस जाना या नाखून पर भारी चीज गिरना। इससे नाखून की जड़ को नुकसान होता है और सफेद निशान बन जाता है।
2. पोषण की कमी: अगर शरीर में जिंक या कैल्शियम की कमी है तो नाखून कमजोर हो जाते हैं और उन पर सफेद निशान दिख सकते हैं। खासतौर पर जब खानपान में जरूरी मिनरल्स नहीं मिलते।
3. फंगल इन्फेक्शन: सफेद धब्बे कई बार फंगल इन्फेक्शन के कारण भी हो सकते हैं। ये तब होता है जब फंगस नाखूनों की जड़ में घुस जाता है, खासकर किसी कट या खरोंच के जरिए। इसके साथ नाखून मोटे, पीले या टेढ़े-मेढ़े भी हो सकते हैं।
नाखून के सफेद धब्बे दूर करने के आसान उपाय
1. नाखूनों को साफ और सूखा रखें: नाखूनों को हमेशा साफ रखें और ज्यादा देर तक गीला न रखें। इससे फंगल संक्रमण का खतरा कम होगा।
2. एंटीफंगल क्रीम लगाएं: अगर फंगल इन्फेक्शन है तो डॉक्टर से सलाह लेकर एंटीफंगल दवा या क्रीम इस्तेमाल करें। दवा को पूरा कोर्स करें ताकि इन्फेक्शन पूरी तरह खत्म हो जाए।
3. नेल स्ट्रेंथनर का इस्तेमाल करें: कमजोर नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए नेल स्ट्रेंथनर या हार्डनर लगाएं। इससे आगे चलकर नाखूनों में धब्बे आने की संभावना कम होगी।
बचाव के तरीके
1. हेल्दी डाइट लें: ऐसी डाइट लें जिसमें जिंक, कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में हों। इससे नाखून अंदर से मजबूत बनते हैं।
2. नाखूनों की सुरक्षा करें: घर का काम करते वक्त या गार्डनिंग करते हुए दस्ताने पहनें ताकि नाखूनों पर चोट न लगे।
3. केमिकल्स से बचें: क्लीनिंग प्रोडक्ट्स और नेल पॉलिश रिमूवर जैसे हार्श केमिकल्स नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। नेचुरल या माइल्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
अगर नाखूनों पर सफेद धब्बे लगातार दिख रहे हैं, नाखून टूट रहे हैं या रंग बदल रहा है, तो स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लें।
(प्रियंका कुमारी)
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह और सुझाव को अमल में लाने से पहले किसी एक्सपर्ट/ डॉक्टर से परामर्श जरूर लें)
