Breaking
- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान जैश का आतंकी ढेर
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण हुआ कम, लोधी रोड में 217 रिकॉर्ड हुआ AQI
- भारत ने अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
- Breaking: गोवा में MiG-29K फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
- महाराष्ट्र: राफेल पर राहुल गांधी से माफी मांगने को लेकर मुंबई में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
- Ayodhya Verdict Live: 15 दिनों के अंदर होगी सुन्नी बोर्ड की बैठक, रामलला के मुख्य पुजारी के घर की सुरक्षा बढ़ी
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, जानें आज कितना है AQI
- भीमा कोरेगांव विवाद: पुणे कोर्ट से सभी आरोपियों को दिया बड़ा झटका, जमानत याचिका की खारिज
- महाराष्ट्र: मातोश्री के बाहर शिवसेना नेता ने लगाए पोस्टर, लिखा- 'मेरा विधायक, मेरा मुख्यमंत्री'
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, AQI में आई थोड़ी सी गिरावट
खाली पेट लहसुन खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे
लहसुन का इस्तेमाल औषधीय रूप में किया जाता है। लहसुन खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। लहसुन नैचुरल एंटी-बायोटिक है और इससे कई तरह के संक्रमण होने का खतरा कम रहता है।

टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली21 Nov 2017 12:11 PM GMT
आमतौर पर लहसुन हर घर में इस्तेमाल में लाया जाता है। सब्जी में तड़के के लिए या चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन बहुत कारगर होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अलावा लहसुन को किस चीज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
दरअसल, लहसुन को औषधीय रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, लहसुन खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। अगर लहसुन का सेवन खाली पेट किया जाए तो यह और भी लाभदायक होता है।
लहसुन नैचुरल एंटी-बायोटिक है और इससे कई तरह के संक्रमण होने का खतरा कम रहता है। जानिए क्या है लहसुन के औषधीय गुण।
लहसुन खाने के फायदे
- लहसुन के सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थ को आसानी से साफ किया जा सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो पेट साफ करने के लिए लहसुन कारगर है
- लहसुन खाने से पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती है। इससे पेट में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं
- अगर ठंड के दिनों में नसों में झनझनाहट है तो लहसुन का सेवन फायदेमंद होगा
यह भी पढ़ें: कई बीमारियों के लिए रामबाण है बादाम, जानिए इसके फायदे
- अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो खाली पेट लहसुन खाना फायदेमंद होता है
- खाली पेट लहसुन के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और इससे दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा कम रहता है
- लहसुन कोलेस्ट्रॉल की समस्या के लिए फायदेमंद रहता है। यह इसके लेवल को मेनटेन करता है
- लहसुन के सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है
Latest News, पॉलिटिकल, मनोरंजन, खेल, करियर, धर्म और अन्य खबरों के लिए Facebook से जुड़ें और Twitter पर फॉलो करें
Follow Next Story