घर पर मिनटों में बनाकर बच्चों को खिलाएं टेस्टी-हेल्दी ''आलू टिक्की बर्गर''
आमतौर पर बच्चों को पिज्जा-बर्गर काफी पसंद आता है। आए दिन बच्चे ऐसे फास्ट फूड्स की डिमांड करते ही रहते हैं। ऐेसे में उन्हें रोज बाहर लेकर जाना तो मुश्किल होता है। साथ ही रोज-रोज बाहर का पिज्जा-बर्गर खाना उनके सेहत के लिए भी नुकसान दायक है। आप घर पर ही बच्चों को आलू टिक्की बर्गर बनाकर खिला सकती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 April 2018 2:49 PM GMT
आमतौर पर बच्चों को पिज्जा-बर्गर काफी पसंद आता है। आए दिन बच्चे ऐसे फास्ट फूड्स की डिमांड करते ही रहते हैं। ऐेसे में उन्हें रोज बाहर लेकर जाना तो मुश्किल होता है। साथ ही रोज-रोज बाहर का पिज्जा-बर्गर खाना उनके सेहत के लिए भी नुकसान दायक है। आप घर पर ही बच्चों को आलू टिक्की बर्गर बनाकर खिला सकती हैं।
घर पर इस तरह से आलू टिक्की बर्गर बनाएं। ये बच्चों को बहुत पसंद आएगा। ये टेस्टी के साथ हेल्दी भी है, जो बच्चों की सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। जानें आलू टिक्की बर्गर की रेसिपी-
यह भी पढ़ें: टमाटर की ग्रेवी से मिनटों में बनाएं 'कटहल का कोफ्ता'
ऐसे बनाएं
- आलू टिक्की बर्गर बनाना बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले बन को बीच से काटते हुए दो भाग कर लें।
- इसके बाद पैन में बटर डालकर गर्म करें।
- अब बन को बटर में अच्छे से सेंकें।
- बन को प्लेट में रखें और इस पर टोमैटो केचअप डालते हुए चम्मच से फैला लें।
- अब इस पर सलाद पत्ता रखकर उसके ऊपर मेयोनीज डालें और फिर आलू टिक्की रख दें।
- इसके बाद इस पर प्याज और टमाटर की स्लाइसेस रख दें।
- अंत में चीज स्लाइस रखकर बन का दूसरा हिस्सा रख दें।
- इस तरह तैयार है आलू टिक्की बर्गर।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story