Guava Leaves: अमरूद ही नहीं इसके पत्ते भी हैं गुणकारी, 5 फायदे जानकर चौंक जाएंगे

guava leaves health benefits
X

अमरूद पत्ते के बड़े फायदे।

Guava Leaves: अमरूद में पोषक तत्वों का भंडार छिपा हुआ है। इसके पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर हैं। जानते हैं अमरूद पत्तों के 5 बड़े लाभ।

Guava Leaves: अमरूद को अक्सर 'गरीबों का सेब' कहा जाता है, क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ पोषण से भरपूर भी होता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अमरूद जितना फायदेमंद है, उतने ही गुणकारी इसके पत्ते भी हैं। आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई समस्याओं के इलाज में किया जाता रहा है।

अमरूद के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं अमरूद के पत्तों के 5 ऐसे लाभ, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अमरूद पत्तों के सेवन के 5 फायदे

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त: अमरूद के पत्ते पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनके सेवन से दस्त, पेट दर्द और गैस की समस्या में राहत मिलती है। पत्तों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं, जिससे डाइजेशन बेहतर होता है।

डायबिटीज कंट्रोल में सहायक: अमरूद के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। पत्तों की चाय पीने से शरीर में शुगर का अवशोषण धीमा होता है, जिससे अचानक शुगर लेवल बढ़ने का खतरा कम होता है। यही वजह है कि डायबिटीज मरीजों के लिए इसे उपयोगी माना जाता है।

वजन घटाने में मददगार: जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए अमरूद के पत्ते फायदेमंद हो सकते हैं। ये शरीर में कार्बोहाइड्रेट को शुगर में बदलने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इससे फैट जमा होने की संभावना कम होती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है।

त्वचा और मुंह की सेहत सुधारे: अमरूद के पत्ते त्वचा के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मुंहासे, दाग-धब्बे और स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, पत्तों को उबालकर उससे कुल्ला करने से मुंह की बदबू, मसूड़ों की सूजन और दांतों की समस्याओं में राहत मिलती है।

इम्यूनिटी को करे मजबूत: अमरूद के पत्तों में मौजूद विटामिन सी और फ्लेवोनॉइड्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करने से सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाव में मदद मिलती है।

इस्तेमाल करने का आसान तरीका

अमरूद के ताजे पत्तों को धोकर पानी में उबाल लें और इस पानी को चाय की तरह पिएं। चाहें तो ठंडा करके भी सेवन कर सकते हैं। हालांकि किसी गंभीर बीमारी में इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story