Dates Benefits: एनर्जी का पावर हाउस है यह ड्राई फ्रूट, खाने का सही तरीका जान लेंगे तो मिलेंगे 5 फायदे

how to eat dates
X

खजूर खाने का सही तरीका एवं फायदे।

Dates Benefits: खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें एनर्जी का भंडार छिपा हुआ है। इसे खाने से शरीर को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं।

Dates Benefits: खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें गुणों का भंडार है। ये एक सुपरफूड है जिसे खाने से हाई एनर्जी मिलती है। यह एक ऐसा फल है जो हजारों सालों से आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा में इस्तेमाल होता आ रहा है। खास बात यह है कि खजूर शरीर को फौरन एनर्जी तो देता ही है साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। सर्दियों में इसे खासतौर पर डाइट में शामिल करना चाहिए क्योंकि यह शरीर को गर्मी प्रदान करता है।

खजूर में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे ढेरों न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। हालांकि, इसे सही समय और सही तरीके से खाना बेहद जरूरी है, वरना यह शरीर में शुगर लेवल बढ़ा सकता है। जानते हैं खजूर खाने का सही तरीका और इसके फायदे।

खजूर खाने का सही तरीका

सुबह खाली पेट 2-3 खजूर खाना सबसे फायदेमंद होता है। इससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। रात में खजूर को दूध के साथ उबालकर लेना हड्डियों और मांसपेशियों के लिए अच्छा होता है। खजूर को अधिक मात्रा में न खाएं दिन में 4-5 खजूर पर्याप्त हैं। डायबिटीक पेशेंट डॉक्टर से सलाह लेकर ही खजूर खाएं।

खजूर के 5 बड़े फायदे

एनर्जी का नैचुरल सोर्स

खजूर में नैचुरल शुगर (ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज) पाई जाती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। इसलिए थकान या कमजोरी महसूस होने पर खजूर खाना फायदेमंद होता है। खिलाड़ी और एक्टिव लोगों के लिए यह एक शानदार स्नैक है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

खजूर में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह आंतों की सफाई करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। रोजाना सुबह 2 खजूर खाने से पेट साफ रहता है।

हड्डियों को बनाता है मजबूत

खजूर में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं। बढ़ती उम्र के लोगों को इसे नियमित रूप से खाने की सलाह दी जाती है।

खून की कमी करता है दूर

खजूर आयरन का अच्छा स्रोत है, जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती। खासकर महिलाओं और बच्चों को खजूर जरूर खाना चाहिए ताकि एनीमिया जैसी समस्या से बचाव हो सके।

इम्यूनिटी को करता है बूस्ट

खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। बदलते मौसम में रोज खजूर खाने से सर्दी-जुकाम से भी बचाव होता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/ डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story