Mehndi Designs For Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर हाथों को ऐसे सजाएं, देखें 5 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

मेहंदी डिजाइन
X

मकर संक्रांति पर मेहंदी डिजाइन (Image: grok)

Mehndi Designs For Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर हाथों को सजाने के लिए मेहंदी जरूर लगाएं। यहां पर देखिए 5 तरह के ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन।

Mehndi Designs For Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन चारों तरफ खुशियों की पतंगें उड़ने लगती हैं। ठंडी हवा, धूप की मिठास, तिल और गुड़ की खुशबू हर किसी का दिन बना देती हैं। वहीं इस खास मौके पर महिलाएं अपने हाथों को मेहंदी से सजाना बहुत पसंद करती हैं। अगर आप इस मकर संक्रांति कुछ अलग, और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं, तो यहां बताए गए पांच खास डिजाइन आपके लिए बेहतरीन हो सकते हैं।

पतंग वाली मेहंदी डिजाइन


मकर संक्रांति का नाम आते ही सबसे पहले पतंगों की तस्वीर आंखों के सामने आती है। ऐसे में पतंग वाली मेहंदी डिजाइन इस पर्व के लिए एकदम परफेक्ट है। इस डिजाइन में रंग-बिरंगी पतंगों का आकार बनाया जाता है। पतंग के साथ डोर और छोटी-छोटी सजावटी आकृतियां इसे और आकर्षक बना देती हैं। यह डिजाइन खासकर उन महिलाओं के लिए बढ़िया है, जो सिंपल मेहंदी लगाना चाहती हैं।

सूरज वाली मेहंदी डिजाइन


मकर संक्रांति पर सूरज वाली मेहंदी डिजाइन का विशेष महत्व होता है। इस डिजाइन में हथेली के बीच में उगते हुए सूरज का सुंदर चित्र बनाया जाता है, जिसके चारों ओर किरणें फैली होती हैं। सूरज के साथ फूल-पत्तियों को भी बनाया जा सकता है। यह डिज़ाइन न सिर्फ धार्मिक भावना को दर्शाती है, बल्कि हाथों को एक अलग ही चमक देती है।

तिल वाली मेहंदी डिजाइन


मकर संक्रांति पर तिल वाली मेहंदी डिजाइन कुछ अलग और अनोखी होती है। इसमें छोटे-छोटे तिल के पैटर्न बनाए जाते हैं, या फिर तिल का लड्डू भी बनाया जा सकता है। यह डिजाइन देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। अगर आप ज्यादा भारी डिजाइन पसंद नहीं करतीं, तो यह आपके लिए एकदम सही है।

मोर वाली मेहंदी डिजाइन


मकर संक्रांति पर मोर वाली मेहंदी डिजाइन हाथों की शोभा को कई गुना बढ़ा देती है। इस डिज़ाइन में मोर की लंबी गर्दन, फैले हुए पंख आकर्षक लगते हैं यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए खास है, जो अपने हाथों पर भरा हुआ चाहती हैं।

पतंग उड़ाते हुए मेहंदी डिजाइन


अगर आप कुछ ज्यादा ही खास और भावनाओं से जुड़ा डिजाइन चाहती हैं, तो पतंग उड़ाते हुए मेहंदी डिजाइन जरूर आजमाएं। यह डिजाइन मकर संक्रांति पर सुंदर लगता है। हथेली पर बनी यह आकृति देखने वालों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लेती है, और त्योहार की खास बना देती है।

मकर संक्रांति के खास मौके पर मेहंदी डिजाइनों के साथ अपने हाथों को सजाकर इस पर्व की सुंदरता को और बढ़ा सकती हैं। इसलिए इस बार मकर संक्रांति पर अपने हाथों को जरूर सजाएं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story