Paan Thandai: होली का त्योहार रंगों, मिठाइयों और खास पकवानों के बिना अधूरा माना जाता है। गुजिया, नमकीन और ठंडाई तो हर घर में बनती है, लेकिन अगर इस बार कुछ अलग और रिफ्रेशिंग ट्राय करना चाहते हैं, तो पान ठंडाई आपके जश्न का स्वाद दोगुना कर सकती है। इसकी खुशबू और स्वाद दोनों ही मेहमानों को खास अहसास देंगे।
पान की ताजगी और ठंडाई की ठंडक जब एक साथ मिलती है, तो एक ऐसा पेय तैयार होता है जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब होता है। खासकर दोपहर में रंग खेलने के बाद जब थकान महसूस हो, तब एक गिलास पान ठंडाई आपको तुरंत तरोताजा कर सकती है।
पान ठंडाई बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप ठंडा दूध
- 4-5 ताजे पान के पत्ते (डंठल हटाकर)
- 2 बड़े चम्मच चीनी या स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच सौंफ
- 5-6 काली मिर्च
- 4-5 हरी इलायची
- 8-10 बादाम (भिगोकर छिलका उतारा हुआ)
- 6-8 काजू
- 1 बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
- कुछ केसर के धागे
- बर्फ के टुकड़े
पान ठंडाई बनाने का तरीका
पान ठंडाई एक बेहतरीन हेल्थ ड्रिंक है जो होली के लिए परफेक्ट है। सबसे पहले सौंफ, काली मिर्च, इलायची, बादाम, काजू और खरबूजे के बीज को 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद इन्हें मिक्सर में डालकर थोड़ा सा दूध मिलाएं और बारीक पेस्ट तैयार कर लें।
यह पेस्ट ठंडाई का बेस होगा, जो स्वाद और गाढ़ापन दोनों देगा। अब पान के पत्तों को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन्हें मिक्सर में तैयार मसाला पेस्ट के साथ डालें और फिर से अच्छी तरह ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि पान पूरी तरह से पिस जाए, ताकि पेय में स्मूद टेक्सचर आए।
Massage for Child: क्या मसाज से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
Confidence Gain: कॉन्फिडेंस कम होने से नहीं बनते काम? इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं आत्मविश्वास
Ribbon Pakoda: कुरकुरे और चटपटे रिबन पकोड़ा से चाय का मज़ा होगा दोगुना, जानिए आसान रेसिपी
Summer Skin Care: तेज धूप से स्किन पर आ सकता है कालापन, इन तरीकों से त्वचा का रखें ख्याल
एक बड़े बाउल में ठंडा दूध लें। इसमें तैयार पेस्ट मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं। अब इसमें चीनी, गुलाब जल और केसर डालें। अगर चाहें तो मिश्रण को छलनी से छान सकते हैं, ताकि टेक्सचर और स्मूद हो जाए। आखिर में बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
ऊपर से बारीक कटे पिस्ता या गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें। आपकी स्पेशल पान ठंडाई तैयार है। इसे जो भी पिएगा तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)










