Logo
Apple Storage: सेबफल को लंबे वक्त तक स्टोर करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। ये फल स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं।

Apple Storage: सेब ऐसा फल है जो लगभग हर घर में मिलता है। बच्चे हों या बड़े, इसकी मिठास और कुरकुरापन सभी को पसंद आता है। लेकिन कई बार कुछ ही दिनों में सेब नरम पड़ने लगते हैं या उनका स्वाद फीका हो जाता है।

अगर आप चाहते हैं कि सेब लंबे समय तक फ्रेश, रसीले और स्वादिष्ट बने रहें, तो सिर्फ खरीदना ही नहीं, उन्हें सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है। कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर आप सेब की शेल्फ लाइफ बढ़ा सकते हैं और फूड वेस्टेज से भी बच सकते हैं।

सेबफल स्टोर करने के आसान टिप्स

खरीदते समय करें सही चुनाव
सेब को लंबे समय तक फ्रेश रखने की शुरुआत खरीदारी से ही होती है। हमेशा सख्त, दाग-धब्बों से मुक्त और चमकदार सेब चुनें। जिन सेबों पर चोट या नरमी हो, वे जल्दी खराब हो जाते हैं और आसपास रखे अन्य सेबों को भी प्रभावित कर सकते हैं।

फ्रिज में रखें, लेकिन सही तरीके से
सेब को ठंडी जगह पसंद होती है। इन्हें फ्रिज के क्रिस्पर ड्रॉअर में 0-4 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना बेहतर होता है। कोशिश करें कि सेब प्लास्टिक बैग में हल्के छेद करके रखें, ताकि नमी संतुलित रहे। सही तापमान में रखे सेब 3-4 हफ्तों तक ताजे रह सकते हैं।

एथिलीन गैस से रखें दूर
सेब एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जो अन्य फलों और सब्जियों को जल्दी पकाने या खराब करने का कारण बन सकती है। इसलिए सेब को केले, पपीते या टमाटर जैसे फलों से अलग रखें। इससे सभी फलों की ताजगी बनी रहेगी।

Suji Halwa Recipe: मीठा खाने का मन है तो फटाफट बनाएं सूजी का हलवा, 10 मिनट में होगा तैयार

Water Bottle: फ्रिज के लिए पानी की बोतल इस्तेमाल करनी हैं? इस तरीके से करें क्लीन, रहेंगी बैक्टीरिया फ्री!

Obesity Side Effects: हल्के में न लें मोटापा, 5 बड़ी बीमारियों की बन सकता है वजह, जान लें इन्हें

Skin Care: स्ट्रॉबेरी से बने फेस पैक से चेहरे का बढ़ेगा ग्लो! इस तरीके से बनाकर करें इस्तेमाल, सब करेंगे तारीफ

धोकर नहीं, सूखा रखें
सेब को स्टोर करने से पहले धोना नहीं चाहिए। पानी की नमी से फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। जब खाने का समय हो, तभी सेब को अच्छी तरह धोएं। अगर सेब गीले हो गए हों, तो उन्हें पूरी तरह सुखाकर ही फ्रिज में रखें।

कटे हुए सेब को बचाने का तरीका
कटे हुए सेब जल्दी भूरे पड़ जाते हैं। ऐसा ऑक्सीकरण के कारण होता है। इसे रोकने के लिए सेब के टुकड़ों पर हल्का नींबू रस लगा सकते हैं। एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें। इससे उनका रंग और स्वाद कुछ समय तक सुरक्षित रहेगा।

समय-समय पर करें जांच
फ्रिज में रखे सेबों को हर कुछ दिनों में चेक करें। अगर कोई सेब खराब हो रहा हो, तो उसे तुरंत अलग कर दें। एक खराब सेब बाकी अच्छे सेबों को भी जल्दी खराब कर सकता है।

क्यों जरूरी है सही स्टोरेज?

सही स्टोरेज से न सिर्फ सेब का स्वाद और टेक्सचर बरकरार रहता है, बल्कि उनके पोषक तत्व भी लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं। इससे फलों की बर्बादी कम होती है और पैसे की बचत भी होती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

5379487