Moong Dal Papdi: शाम की चाय हो और साथ में कुछ कुरकुरा न हो, तो मजा अधूरा लगता है। ऐसे में मूंग दाल पापड़ी एक बेहतरीन विकल्प है, जो स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान है। बाजार की पैक्ड नमकीन छोड़िए और घर पर ताजी, करारी पापड़ी तैयार कीजिए।
मूंग दाल से बनी यह पापड़ी न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी होती है। खास बात यह है कि इसे आप पहले से बनाकर एयरटाइट डिब्बे में कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान और परफेक्ट रेसिपी।
मूंग दाल पापड़ी बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप धुली मूंग दाल
- 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
- स्वादानुसार नमक
- एक चुटकी हींग
- 1 बड़ा चम्मच तेल (मोयन के लिए)
- तलने के लिए तेल
मूंग दाल पापड़ी बनाने का तरीका
मूंग दाल से बनी पापड़ी बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाना भी आसान है। इसके लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। भीगने के बाद पानी निकालकर दाल को मिक्सर में दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो, हल्का दरदरा टेक्सचर पापड़ी को कुरकुरा बनाता है।
पिसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकालें। इसमें चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन, हींग और नमक मिलाएं। अब मोयन के लिए एक बड़ा चम्मच तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत हो तो थोड़ा-सा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। अब इन्हें पतली पूरी की तरह बेलें। ध्यान रखें कि पापड़ी जितनी पतली होगी, उतनी ही ज्यादा कुरकुरी बनेगी। कांटे से हल्के-हल्के छेद कर दें ताकि तलते समय पापड़ी फूले नहीं।
Suji Halwa Recipe: मीठा खाने का मन है तो फटाफट बनाएं सूजी का हलवा, 10 मिनट में होगा तैयार
Water Bottle: फ्रिज के लिए पानी की बोतल इस्तेमाल करनी हैं? इस तरीके से करें क्लीन, रहेंगी बैक्टीरिया फ्री!
Obesity Side Effects: हल्के में न लें मोटापा, 5 बड़ी बीमारियों की बन सकता है वजह, जान लें इन्हें
Skin Care: स्ट्रॉबेरी से बने फेस पैक से चेहरे का बढ़ेगा ग्लो! इस तरीके से बनाकर करें इस्तेमाल, सब करेंगे तारीफ
कढ़ाही में तेल गरम करें। तेल मध्यम आंच पर होना चाहिए। अब एक-एक करके पापड़ी डालें और धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। ज्यादा तेज आंच पर तलने से पापड़ी ऊपर से ब्राउन और अंदर से कच्ची रह सकती है। तैयार पापड़ी को टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
मूंग दाल पापड़ी पूरी तरह ठंडी होने पर एयरटाइट कंटेनर में रखें। इसे चाय, अचार या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं। चाहें तो ऊपर से चाट मसाला छिड़ककर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)









