Logo
बिलासपुर जिले के करगी रोड कोटा में सर्वोदय साहित्य समिति द्वारा 1 मार्च को संस्कृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के करगी रोड कोटा में सर्वोदय साहित्य समिति द्वारा 1 मार्च को संस्कृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें यू ट्यूब चैनल अंगना के गोठ हमर गांव हमर माटी को सम्मानित किया गया। यू ट्यूब चैनल 'अंगना के गोठ हमर गांव हमर माटी' पिछले तीन वर्षों से छत्तीसगढ़ की सतरंगी छटा बिखेर रही है। इस चौनल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, साहित्य, तीज त्योहार, परम्परा, पुरखा के सुरता जैसे कालम द्वारा हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। 

इस संस्था के कार्यों और गतिविधियों को देखते हुए करगी रोड कोटा में सर्वोदय साहित्य समिति द्वारा 1 मार्च को सर्वोदय संस्कृति सम्मान से अलंकृत किया गया। इस सम्मान के लिए चैनल के प्रधान संपादक डॉ दीनदयाल साहू और संपादक डॉ. डी. पी. देशमुख ने अतिथियों के कर कमलों से सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र प्रदान किए गए।

Bilaspur

जाने- माने कवि और साहित्यकार हुए शामिल 
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सरोज साहू, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. सी. वी. रमन विश्विद्यालय के कुलसचिव अरविन्द तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंचल के वरिष्ठ गीतकार मीर अली मीर, विधायक प्रतिनिधि आर त्रिपाठ, समाजसेवी ए अग्रवाल, महेश श्रीवास, शरद यादव के अलावा समिति के सदस्य, शहडोल, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, प्रयागराज, कोटा जांजगीर चांपा से अनेक जाने माने कवि व साहित्यकार उपस्थित रहे।

5379487