Hair Care Tips: आजकल बालों का झड़ना और कमजोर होकर टूटना एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता प्रदूषण, स्ट्रेस और गलत खानपान का सीधा असर हमारे बालों पर दिखाई देता है। कई लोग महंगे शैंपू और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता।
अगर आपके बाल भी बेजान, रूखे और कमजोर होकर टूट रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बालों को जड़ से मजबूत बना सकते हैं। खास बात ये है कि ये नुस्खे नेचुरल हैं और नियमित इस्तेमाल से जल्द असर दिखाते हैं।
बालों को मजबूती देने वाले घरेलू उपाय
नारियल तेल से करें नियमित मसाज
नारियल तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हफ्ते में दो बार हल्का गुनगुना नारियल तेल लेकर स्कैल्प पर 5-10 मिनट मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं। नियमित मसाज से ड्रायनेस कम होती है और बाल टूटना घटता है।
अंडा और दही का हेयर मास्क
अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूती देता है। एक अंडे में दो चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें और बालों में 20-30 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। यह मास्क बालों को शाइन और स्ट्रेंथ दोनों देता है।
Masala Toast Sandwich: घर पर बनाएं चटपटा मसाला टोस्ट सैंडविच, टेस्टी स्नैक सब करेंगे पसंद
Anxiety Remedies: टीनएजर्स में बढ़ने लगे हैं एंजाइटी के मामले! ये तरीके रिलैक्स रखने में करेंगे मदद
जीरा अजवाइन पाउडर: पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक होगी मजूबत, वजन घटाने में मिलेगी मदद; गजब के हैं 5 फायदे
Eyeglasses Scratches: चश्में के ग्लास पर आ गए हैं हल्के स्क्रैच? इन ट्रिक्स को करें ट्राई, दूर होगी परेशानी
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
एलोवेरा स्कैल्प को पोषण देने के साथ डैंड्रफ कम करने में मदद करता है। ताजा एलोवेरा जेल निकालकर सीधे स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 1-2 बार इसका इस्तेमाल करने से बाल मुलायम और मजबूत बनते हैं।
मेथी दाना पेस्ट
मेथी दाना बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद माना जाता है। रातभर मेथी दाना भिगो दें और सुबह पीसकर पेस्ट बना लें। इसे बालों में 30 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और हेयर फॉल कम करता है।
संतुलित आहार पर दें ध्यान
सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि सही खानपान भी जरूरी है। प्रोटीन, आयरन, विटामिन-बी और ओमेगा-3 से भरपूर डाइट लें। हरी सब्जियां, दालें, फल और ड्राई फ्रूट्स को रोजाना भोजन में शामिल करें। शरीर के अंदर से पोषण मिलेगा तो बाल अपने आप मजबूत होंगे।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)










