Constipation Remedies: बार-बार होने वाली कब्ज से परेशान हैं? इन घरेलू उपायों से तुरंत मिलेगी राहत!

constipation home remedies
X

कब्ज की समस्या दूर करने वाले घरेलू उपाय।

Constipation Remedies: कब्ज की समस्या बहुत कॉमन है। अगर यह बार-बार होने लगे तो परेशानी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं।

Constipation Remedies: कब्ज आजकल सिर्फ उम्र दराज लोगों की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह युवाओं और कामकाजी लोगों में भी तेजी से बढ़ रही है। गलत खानपान, कम पानी पीना और अधिक तनाव ये तीन कारण सबसे ज्यादा जिम्मेदार माने जाते हैं। कब्ज लगातार बनी रहे तो शरीर में गैस, सिरदर्द, पेट दर्द और भारीपन जैसी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं।

लोग दवाओं के सहारे राहत तो पाते हैं, लेकिन अक्सर समस्या कुछ दिनों बाद फिर लौट आती है। ऐसे में घरेलू उपाय ज्यादा सुरक्षित और लंबे समय तक असर देने वाले साबित होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो तुरंत कब्ज को राहत देने में मदद कर सकता है।

कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी: कब्ज से राहत पाने की यह सबसे आसान और असरदार शुरुआत है। सुबह उठते ही एक-दो गिलास गुनगुना पानी पीने से आंतें एक्टिव होती हैं और मल नरम होकर आसानी से निकल जाता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और दिनभर पाचन बेहतर बनाए रखता है।

रात में एक चम्मच घी: घी आंतों को चिकनाहट देता है और पाचन शक्ति को संतुलित करता है। यदि कोई व्यक्ति लगातार कब्ज से परेशान है, तो रात में गर्म पानी के साथ एक चम्मच देसी घी लेने से काफी राहत मिल सकती है। यह पुराने जमाने से आजमाया हुआ नुस्खा है और बेहद सुरक्षित माना जाता है।

इसबगोल का सेवन: इसबगोल प्राकृतिक फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। इसे रात में गुनगुने पानी या दही के साथ लेने से आंतों में जमाव नहीं बनता और मल का आकार बढ़ाकर उसे आसानी से बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह पेट साफ करने में तुरंत असर दिखाता है।

फाइबर युक्त आहार और नियमित वॉक: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खे ही नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल में बदलाव भी बेहद जरूरी हैं। आहार में सलाद, दालें, मौसमी फल और हरी सब्जियां शामिल करने से पेट हल्का रहता है। साथ ही, रोजाना 20–25 मिनट की वॉक पाचन क्रिया को तेज करती है और कब्ज को दोबारा आने से रोकती है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story