विजय सेतुपती ने ऐसे तय किया अकाउंटेट से फिल्मों तक का सफर, जानें अनसुने किस्से
तमिल सिनेमा में कम ही फिल्में करके सभी से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले अभिनेता विजय सेतुपथी का आज जन्मदिन है। विजय सेतुपती का जन्म 16 जनवरी 1978 को चेन्नई में हुआ था।

तमिल सिनेमा (Tamil Cinema) में कम ही फिल्में करके सभी से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले अभिनेता विजय सेतुपथी (Vijay Sethupathi Birthday) का आज जन्मदिन है। विजय सेतुपती (Vijay Sethupathi) का जन्म 16 जनवरी 1978 को चेन्नई में हुआ था। विजय सेतुपती (Vijay Sethupathi Movies) ने तमिल सिनेमा में कम ही फिल्में की हैं लेकिन उन्होंने अपनी बेहतर अदाकारी से अपनी अलग जगह बनाई है।
विजय सेतुुपती के बारे में अनसुने किस्से (Vijay Sethupathi Lesser Facts)
1. विजय सेतुपती फिल्मों में आने से पहले एक थिएटर में अकाउंटेंट की नौकरी कर चुके हैं। साथ ही विजय ने दुबई में भी काम किया है।
2. विजय सेतुपती को एक्टिंग से ज्यादा खेल मे रुचि है। वह एक्टिंग और खेल दोनों में परफेक्ट हैं।
3. विजय ने अपनी शिक्षा चेन्नई से ही हासिल की है। कई जगह काम करने के बाद विजय ने कई धारावाहिकों में भी काम किया है।
4. बता दें कि विजय सेतुपती ने फिल्मों में आने से पहले कई सीरियल्स में काम किया है। इसी के बाद से ही उन्होंने तमिल सिनेमा में कदम रखना शुरु कर दिया।
5. विजय सेतुपती ने तमिल सिनेमा में कम ही फिल्में की हैं। लेकिन उऩकी फिल्मोंको लोगों ने काफी पसंद किया। विजय ने 35 के करीब फिल्मों में काम किया है।
6. विजय ने तमिल सिनेमा में भले ही कम फिल्में की हों लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा अवॉर्ड भी मिले हैं। विजय की हाल ही में फिल्म पेटा रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ रजनीकांत लीड रोल में थे।
विजय सेतुपती को मिले अवॉर्ड (Vijay Sethiupathi Awards List)
1. विजय सेतुपती ने फिल्मफेयर साउथ का एक अवॉर्ड जीता है।
2. विजय सेतुपती को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से कई बार नवाजा जा चुका है।
3. विजय सेतुपती ने तमिल सिनेमा में कम फिल्में करके भी 13 अवॉर्ड जीते हैं। जबकि उन्हें 21 बार नॉमिनेट किया जा चुका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App