Veere Di Wedding Box Office Collection Day 6: विदेशों में भी मचाई धूम
चार एडल्ट लड़कियों की जिंदगी पर आधारित फिल्म ''वीरे दी वेडिंग'' 1 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हर दिन वीरे दी वेडिंग कमाई के नए झंडे गाड़ रही है।

चार एडल्ट लड़कियों की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हर दिन वीरे दी वेडिंग कमाई के नए झंडे गाड़ रही है।
यदि हम फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन यानि की शुक्रवार को 10.70 करोड़ की कमाई की। शनिवार को 12.25 करोड़, रविवार को 13.57, सोमवार को 6.04 करोड़, मंगलवार को 5.47 करोड़ और बुधवार को 4.87 करोड़ की कमाई की। इसी लिहाज से वीरे दी वेडिंग ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है।
#VeereDiWedding crosses HALF-CENTURY... Biz likely to be affected today [Thu] due to #Kaala and #JurassicWorld... Fri 10.70 cr, Sat 12.25 cr, Sun 13.57 cr, Mon 6.04 cr, Tue 5.47 cr, Wed 4.87 cr. Total: ₹ 52.90 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 7, 2018
इसी तरह फिल्म वीरे दी वेडिंग ने अभी तक कुल 6 दिनों नें 52.90 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने मात्र 6 दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
वीरे दी वेडिंग ने सिर्फ भारत में ही नही बल्कि विदेशों में भी धूम मचाई हैं। फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 10.91 लाख है। फिल्म ने आस्ट्रेलिया बॉक्स ऑफिस से 6.41 लाख जबकि न्यूजीलैंड बॉक्स ऑफिस से 4.50 लाख की कमाई की है।
साथ ही फिल्म ने फर्स्ट डे कलेक्शन पर छप्परफाड़ कमाई की है। फिल्म ने फर्स्ट डे 10.70 करोड़ की कमाई की। जबकि अक्षय कुमार की फिल्म रेड ने मात्र 10.04 से अपना खाता खोला।
TOP 5 - 2018
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 2, 2018
Opening Day biz...
1. #Baaghi2 ₹ 25.10 cr
2. #Padmaavat ₹ 19 cr
[Thu release; incl Wed previews ₹ 24 cr]
3. #VeereDiWedding ₹ 10.70 cr
4. #PadMan ₹ 10.26 cr
5. #Raid ₹ 10.04 cr
India biz.
[Hollywood films not included]
आपको बता दें कि फिल्म में करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहूजा, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया, चारों अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है जबकि एकता कपूर, अनिल कपूर और शोभा कपूर तीनों ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App