Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

टाइगर श्रॉफ ने इस खास अंदाज में दिशा पाटनी को किया विश, वीडियो पोस्ट कर एक्ट्रेस को कहा विलेन

दिशा पाटनी 'बाग़ी 2' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आयी थीं। दोनो की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद से ही दिशा और टाइगर की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दिशा के बर्थ डे पर टाइगर ने अलग ही अंदाज में उन्हें विश किया है। टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस को विश किया हैं।

Tiger Shroff posted wish for Disha Patani birthday shared dance video with her on instagram
X

टाइगर श्रॉफ ने इस खास अंदाज में दिशा पाटनी को किया विश, वीडियो पोस्ट कर एक्ट्रेस को कहा विलेन

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। दिशा ने बॉलीवुड डेब्यू 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (MS Dhoni: The Untold Story) के साथ किया था। इस फिल्म के बाद से ही लोग उनके दीवाने हो गए थे। इसके बाद दिशा पाटनी 'बाग़ी 2' (Baaghi 2) में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ नजर आयी थीं। दोनो की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद से ही दिशा और टाइगर की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दिशा के बर्थ डे पर टाइगर ने अलग ही अंदाज में उन्हें विश किया है। टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस को विश किया हैं।

टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिशा को विश करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया हैं। इस वीडियों में दिशा और टाइगर डांस करते हुए नजर आ रहें हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने एक कैप्शन भी दिया हैं। कैप्शन में टाइगर ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे विलेन।' साथ ही हार्ट वाली इमोजी शेयर की है। टाइगर के इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स भी दिशा को विश कर रहें हैं। दिशा की बहन ने भी कॉमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'हाहाहा द फ्लो।' इसके साथ ही टाइगर की बहन कृष्णा ने भी इमोजी पोस्ट किया है। दिशा के बर्थडे पर फैंस टाइगर के पोस्ट का इंतजार कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा- 'इसी का इंतजार था।' वहीं किसी ने फायर इमोजी भी पोस्ट किये हैं।

दिशा और टाइगर को अक्सर एक साथ देखा जाता हैं। सुनने में यह भी आता है कि दोनो एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। लेकिन दोनो में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टी नहीं की है। दोनो एक दूसरें को अपना अच्छा दोस्त ही बतातें है और अफेयर की बात पर चुप्पी साध लेते हैं। टाइगर और दिशा एक दूसरे के साथ काफी टाइम भी स्पेंड करते हैं। हाल हीं में दोनो एक साथ वेकेशन मनाने मालदीव भी गये थे।

और पढ़ें
Next Story