टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा बिना मास्क के सड़को पर घूमती हुईं आयी नज़र, यूजर्स ने लगायी कड़ी फटकार
हाल हीं में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। उन्हें ट्रोल किया जाने के पीछे कारण उनका मास्क न पहनना है। निया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है। लेकिन किसी भी पोस्ट में उन्हें मास्क लगाए हुए नहीं देखा गया।

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा बिना मास्क के सड़को पर घूमती हुईं आयी नज़र, यूजर्स ने लगायी कड़ी फटकार
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपनी बोल्डनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उनके लुक के साथ साथ विचारो को देखकर भी उनकी बोल्डनेस का अंदाजा लगाया जा सकता है। हाल हीं में निया को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। उन्हें ट्रोल किया जाने के पीछे कारण उनका मास्क न पहनना है। निया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है। लेकिन किसी भी पोस्ट में उन्हें मास्क लगाए हुए नहीं देखा गया।
हाल ही में बॉलीवुड फोटोग्राफर वीरल भयानी (Viral Bhayani) ने निया का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में निया फोटोग्राफर्स को पोज़ दे रही हैं। निया ने इस दौरान पिंक कलर की ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो में निया पोज़ देते हुए मुस्कुरा रही हैं, खिलखिला रही हैं। कभी गॉगल्स लगाती हैं, कभी उतारती हैं। निया ने हाथ में एक बैग भी लिया हुआ है। मगर, इस वीडियो में निया ने न तो मास्क लगाया है और न ही इस वीडियो में मास्क कंही नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस काफी नाराज है। निया की इस वीडियो पर यूज़र्स ने कड़ा एतराज जताया है। लोगो ने मास्क न पहनने पर उन्हें कड़ी फटकार लगा दी है। एक यूज़र ने लिखा- सेलेब्रिटीज़ अभी भी मास्क लगाकर घूमते हैं, मगर यह हमेशा बिना मास्क के दिखती हैं। एक अन्य यूज़र ने लिखा- मास्क क्यों नहीं पहनते यह लोग? एक यूज़र ने पूछा कि यह मास्क क्यों नहीं लगा रही है? क्या मुंबई में कोविड ख़त्म हो गया है?
आपको बता दें कि निया शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में टीवी सीरियल 'काली एक अग्निपरीक्षा' में एक सपोर्टिंग रोल से की थी। इसके बाद उन्हें 'बहनें', 'एक हज़ारों में मेरी बहना है', 'जमायी राजा' और 'इश्क में मर जावां' जैसे सीरियल में देखा गया। हाल ही में उन्हें 'अंखियां दा घर' गाने में देखा गया था। इससे पहले वह अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) के साथ सॉन्ग 'तुम बेवफ़ा हो' में भी दिखायी दी थी। इस गाने को लोगो ने काफी पसंद किया था। इस गाने को महज़ तीन दिनों में 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया था।