11 अक्टूबर 2019 मनोरंजन समाचार : बिग बॉस में लड़कों के ऊपर गिरी गाज, 'द स्काई इज पिंक' आज करेगी हर आंकड़ा पार, पढ़ें आज की Top 10 Entertainment News
आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। आज बॉलीवुड के शंहशाह 77 साल के हो गए है। उन्हें न सिर्फ देश से बल्कि विदेशों से भी जन्मदिन की शुभकामनाएं आ रही है।

बिग बी का बर्थडे- अमिताभ बच्चन का आज 77 जन्मदिन है। इस मौके पर देश भर से लोग उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहा है। हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर फैंस की जबरदस्त भीड़ रहेगी, लेकिन इस बार अमिताभ बच्तन बड़ी ही सादगी से अपना जन्मदिन मनाएंगे।
बिग बॉस की खबरें- शो में लड़कों के लिए नॉमिनेशन राउंड हुआ। लड़कियों ने लड़कों के नामों पर ब्लैक रिंग लगाई और नॉमिनेट किया। शहनाज गिल और आरती सिंह ने पारस छाबड़ा को ब्लैक रिंग दिया।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है'- शो में कार्तिक और नायरा के बीच डांडिया इवेंट में कुछ बिजली की तार ऐसे ही खुली पड़ी रहती है। ये बिजली की तार नायरा पर गिरने वाले होते है, लेकिन इस बीच कार्तिक उन्हें बचा लेते है और ऑर्गेनाइजर्स को खूब सुनाते हैं।
'नच बलिए 9' की खबरें- रियलिटी शो बतौर जज रविना टंडन ने ठुमके लगाए। उन्होंने फिल्म 'अंदाज' के एक गाने पर राजकुमार राव के साथ डांस किया। शो में राजकुमार राव ने कहा कि उन्होंने जब से रवीना को 'अंदाज अपना अपना' में देखा है, तब से वो उनके फैन हो गए है। मेरे होश उड़ गए।
'कसौटी जिंदगी 2'- शो में आमना शरीफ की एंट्री के बाद अब एक्टर शब्बीर अहलूवालिया की एंट्री भी हो सकती है। 'कुमकुम भाग्य' के फेम एक्टर शब्बीर अहलूवालिया जल्द ही कसौटी में नजर आने वाले हैं। वो सीरीयल में स्पेशल अपीयरेंस देंगे।
'इंडियन आइडल 11' की खबरें- शो जल्द ही शुरु होने वाला है। शो के ऑडिशन वीडियो खूब वायरल हो रहे है। वीडियो में एक शख्स मजेदार तरीके से गाना गा रहा है। नेहा कक्कड़ जोर-जोर से हंस रही है.. विशाल डडलानी उस शख्स का वीडियो बना रहे है।
'कुमकुम भाग्य' की खबरें- शो में आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रज्ञा दिशा से कहेगी कि अभी बिल्कुल नहीं बदला है। वहीं अभी मीरा को बताता है कि जब भी उसे प्रज्ञा से बात करने का मन करता है, तो वो उसकी फोटो देख लेता है।
सोहा अली खान और शर्मिला टैगोर ने किया रैंपवॉक- ध्यानचंद स्टेडियम में चल रहे इंडिया फैशन वीक में एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने अपनी बेटी सोहा अली खान के साथ रैंप वॉक किया। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
अमन यतन बर्थडे - फिल्म बागबान में अमिताभ बच्चन के बड़े बेटे का किरदार निभाने वाले अमन यतन वर्मा का आज 48वां जन्मदिन है। अमन ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल '55 खंभे लाल दिवारे' से 1987 में की थी।
'द स्काई इज पिंक' की खबरें- प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' आज रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 3 से 3.50 करोड़ की कमाई कर सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App