Tabu New Look: 54 में तब्बू का खूबसूरत अंदाज, एक शाम...एक शो और अनगिनत निगाहें

एक्ट्रेस तब्बू का नया लुक (Image: filmygyan)
Tabu New Look: मनोरंजन की दुनिया में कुछ सितारे ऐसे होते हैं जिनकी मौजूदगी भर से माहौल बदल जाता है। जब वे मंच पर आते हैं, तो रोशनी, कैमरे और दर्शकों की नजरें बस उन्हीं पर टिक जाती हैं। ऐसा ही जादू दिखाया अभिनेत्री तब्बू ने, जब वह प्रसिद्ध डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के शानदार फैशन शो में शोस्टॉपर बनकर उतरीं। अपनी अदाकारी और व्यक्तित्व से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली तब्बू ने इस शो में ऐसा खास अंदाज दिखाया और हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया।
चमकता मंच और तब्बू की दिलकश उपस्थिति
बता दें, फैशन शो में तब्बू पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर उतरीं। काले रंग की भव्य पोशाक में सजी वह ऐसा प्रतीत हो रही थीं जैसे रचनात्मकता और शालीनता का सुंदर संगम सामने आ गया हो। उनकी पोशाक में गला ढका हुआ ढीला ट्यूनिक और उसके ऊपर लंबा कोट शामिल था, जिसमें कढ़ाई और चमचमाते क्रिस्टल लगे थे। यह पूरा परिधान उन्हें न केवल राजसी रूप दे रहा था, बल्कि भारतीय परंपरा का आभास भी करा रहा था।
उनके रूप को और खास बना रही थी उनकी दमदार लाली से भरी होंठों की रंगत, माथे को उभारता ऊंचा जूड़ा और गहरी काजल भरी आंखें। साथ ही उन्होंने अपने पैरों में काले चमकदार जूते पहने थे, जो आरामदायक और आकर्षक दोनों थे। इस संपूर्ण पहनावे ने उनकी उम्र, उनके अनुभव और उनकी आत्मिक सुंदरता को दिखा दिया।
अब फिल्मों से क्यों दूर हैं तब्बू
शो के बाद जब तब्बू से पूछा गया कि अगर उन्हें आज के दौर में नई पीढ़ी के कलाकारों की तरह कार्य करने का मौका मिले तो वो क्या करेंगी, जिसके बाद उन्होंने कहा कि, “मुझे नहीं लगता कि मैं अब वापस आना चाहती हूं। क्योंकि मैं खुश हूं कि, मैंने वह समय चुना जब मुझे आना था। इस एक वाक्य ने उनके अनुभव, समझ और सिनेमा जगत के बदलते स्वरूप को बखूबी सामने ला दिया।
बचपन से अभिनय का सफर
तब्बू का अभिनय सफर बचपन से ही शुरू हुआ था। देव आनन्द की प्रसिद्ध फिल्म 'हम नौजवान' में वह उनके बेटी के किरदार में दिखाई दी थीं। उस समय उनकी उम्र बहुत कम थी, लेकिन अभिनय की चमक उनकी आंखों में उस समय भी झलकती थी। इसके बाद लंबे समय तक अभिनय सीखने, समझने और अपने कौशल को निखारने के बाद उन्होंने कई फिल्में की।
तब्बू की अपनी दुनिया
तब्बू हमेशा से ही सादगी और शालीनता के लिए पहचानी जाती रही हैं। वह कभी भी अनावश्यक दिखावे पर विश्वास नहीं करतीं। उनके अंदाज में हमेशा एक गरिमा होती है, चाहे वह किसी पुरस्कार समारोह में हों, चलचित्र के प्रचार के दौरान हों या किसी बड़े फैशन शो की शोभा बढ़ा रही हों। इस बार भी उनकी पसंद और अंदाज में वही परिपक्वता दिखाई दी। उन्होंने अपने पहनावे को ऐसे चुना जो उनकी उम्र, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को पूरी तरह दर्शाता था।
क्यों तब्बू आज भी सबकी प्रिय हैं
तब्बू की खासियत यह है कि वह जैसी हैं, उसी रूप में सबके सामने आती हैं। अभिनय हो या फैशन शो, वह हमेशा खुद को बेहतरीन दिखाती हैं। यही कारण है कि उनके हर नए रूप पर दर्शकों की नजरें ठहर जाती हैं और उनकी सादगी के साथ–साथ उनकी चमक भी दिलों में छा जाती है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
