लंदन की गलियों में सोनम ने कुछ इस अंदाज में पति आनंद को लगाया गले, तस्वीरें हो रही वायरल
सोनम कपूर और आनंद आहूजा इन दिनों लंदन की गलियों में अपना वैकेशन मना रहे हैं। सोनम ने अपने पति आनंद संग सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की हैं। जो काफी वायरल हो रही है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा इन दिनों लंदन की गलियों में अपना वैकेशन मना रहे हैं। सोनम ने अपने पति आनंद संग सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की हैं। जिसमें सोनम का अपने पति के लिए प्यार कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहा है।
सोनम के फोटोज को शेयर करने के साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फोटोज में सोनम आनंद को यूं गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में सोनम कूपर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज हुई थी। जिसे लोगों ने काफी सराहा है। लोगों द्वारा फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी कारण सोनम खुशी से काफी गदगद नजर आ रही हैं। लंदन की हसीन वादियों में पति के साथ सोनम का रोमांटिक पोज काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
Cool 👉🏼 Not Cool ... 😂 #SunYAY ... #everydayphenomenal #bhaneonnike #bhaneonadi
A post shared by anand s ahuja (@anandahuja) on
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी पिछले महीने 8 मई को हुई थी। आनंद आहूजा पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। दोनों की शादी मुंबई के लीला होटल में हुई थी जिसमें फिल्मी दुनिया के साथ ही राजनीतिक जगत के भी कई बड़े सितारे शरीक हुए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App