कपूर खानदान में बज सकती हैं शहनाईयां, शक्ति कपूर को मिला उनका दामाद!
फिल्म ''आशिकी 2'' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ''बत्ती गुल मीटर चालू'' में बिजी हैं। खबरें ये आ रही हैं कि श्रद्धा की शादी इस मशहूर शख्स के साथ हो सकती है।

फिल्म 'आशिकी 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में बिजी हैं। लेकिन खबर ये आ रही हैं कि श्रद्धा इन दिनों एक मशहूर फोटोग्राफर को डेट कर रही हैं।
'आशिकी 2' के बाद से ही श्रद्धा कपूर लाइमलाइट में आईं और बॉलीवुड में उन्हें अलग पहचान मिली। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर का नया प्यार फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ है।
इससे पहले श्रद्धा कपूर का नाम उऩके को-स्टार रहे आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा चुका है। लेकिन मीडिया में चल रहीं इन बातों को दोनों ने सिरे से नकार दिया।
इसके बाद श्रद्धा कपूर ने फिल्म रॉकऑन 2 में अभिनेता फरहान अख्तर के साथ का किया है। इस फिल्म की शूटिंग से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ने बीच अफेयर है लेकिन फरहान पहले से शादी-शुदा थे। इस कारण दोनों के बीच यह रिश्ता टूट गया।
लेकिन अब श्रद्धा कपूर का नाम रोहन श्रेष्ठ के साथ जोड़ा जा रहा है। रोहन के पिता राकेश एक नामी बॉलीवुड फोटोग्राफर हैं। श्रद्धा और रोहन बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं।
कहा ये जा रहा है कि शक्ति कपूर रोहन श्रेष्ठ को पसंद करते हैं। लेकिन साफ तौर नहीं कहा जा सकता कि वह रोहन को अपने दामाद के रूप में चुनेंगे या फिर हमें कुछ समय और इंतजार करना होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App