मुंबई: राजकीय सम्मान के साथ अभिनेता शशि कपूर को अंतिम विदाई, बारिश में भी दिखी भीड़
बॉलीवुड हस्तियों समेत पीएम से लेकर राष्ट्रपति तक ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हिंदी सिनेमा और कपूर खानदान के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर के साथ बॉलीवुड के एक युग का अंत हो चुका है। अभिनेता शशि कपूर का पार्थिव शरीर सांताक्रूज के श्मशान घाट पहुंच चुका है।
#Mumbai: #ShashiKapoor's mortal remains being taken to Santacruz crematorium for last rites. pic.twitter.com/m783TGjwIA
— ANI (@ANI) December 5, 2017
थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे 'जानकी कुटीर' ले जाया गया। शशि कपूर का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
बता दें कि शशि कपूर के निधन से फिल्म जगत शोक में डूब गया है। फिल्मी हस्तियों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने 79 साल की उम्र अंतिम सांस ली।
ये भी पढ़ें - गुजरात चुनाव: राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम से पूछा 7वां और अहम सवाल, कहा- सरकार महंगाई मार गई
शशि कपूर के निधन की खबर मिलते ही सेलेब्स ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शशि कपूर के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक और बॉलीवुड की हस्तियों ने शोक जताया है।
पीएम ने भी ट्वीट कर शशि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शशि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Shashi Kapoor's versatility could be seen in his movies as well as in theatre, which he promoted with great passion. His brilliant acting will be remembered for generations to come. Saddened by his demise. Condolences to his family and admirers.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2017
राज बब्बर ने ट्वीट में कहा कि दिग्गज अभिनेता शशि कपूर जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। हमेशा आपका आकर्षक व्यक्तित्व व महानता याद रहेगी। आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर लिखा कि मैं मेरे सह-कलाकार रहे शशि के निधन से बेहद दुखी हूं। कपूर खानदान की उस पीढ़ी का अंतिम चिराग बुझ गया। एक युग का अंत हो गया। उनकी फिल्में और बहुमूल्य यादें रह गई हैं।
ये भी पढ़ें - राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज से शुरू होगी सुनवाई
Amitabh Bachchan, Randhir Kapoor, Rani Mukerji and several other actors arrived at #ShashiKapoor's residence in #Mumbai last night. pic.twitter.com/D3e6d2jpqH
— ANI (@ANI) December 5, 2017
वहीं दूसरी तरफ हंसल मेहता ने कहा कि शशि कपूर की आत्मा को शांति मिले। आकर्षक व्यक्ति, बहादुर निर्माता, प्यारा अभिनेता व मेरा पड़ोसी अब नहीं रहा। शशि ने हिन्दी सिनेमा की 160 फिल्मों में काम किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App