Varinder Ghuman death: सलमान खान ने को-स्टार वरिंदर सिंह घुमन के निधन पर जताया दुख, भावुक होकर कही ये बात

वरिंदर सिंह घुमन के निधन पर सलमान खान ने जताया दुख
X

वरिंदर सिंह घुमन के निधन पर सलमान खान ने जताया दुख

'टाइगर 3' में नजर आ चुके फेमस बॉडीबिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुमन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर सलमान खान समेत कई सितारों ने शोक जताया है।

Varinder Ghuman death: अभिनेता और प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का गुरुवार (9 अक्टूबर) को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 42 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। फिल्मी सितारे भी वरिंदर सिंह के निधन पर दुख जता रहे हैं। वह सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में काम कर चुके हैं। अब सुपरस्टार ने वरिंदर सिंह घुमन की मौत पर गहरा शोक जताया है।

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

वरिंदर सिंह के निधन की खबर के बाद सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की, जो दबंग के सेट से ली गई थी। तस्वीर में सलमान वर्दी में नजर आ रहे हैं और वरिंदर के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। उन्होंने लिखा- "तुम्हारी आत्मा को शांति मिले प्रा (पंजाबी में भाई)... याद आओगे पाजी।"

सलमान पहले भी वरिंदर की फिल्मों को सपोर्ट करते रहे हैं। उन्होंने ही वरिंदर की पहली हिंदी फिल्म 'रोअर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' का ट्रेलर लॉन्च किया था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और मिलाप जावेरी ने भी जताया दुख

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में वरिंदर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा – "ओम शांति"।


वहीं 'मरजावां' के निर्देशक मिलाप जावेरी ने भी वरिंदर के साथ सेट की एक फोटो पोस्ट की और लिखा: "रेस्ट इन पीस भाई, ज़िंदगी कितनी अनप्रेडिक्टेबल है। 'मरजावां' के सेट की यादें हमेशा याद रहेंगी।"

मांसपेशी में आई थी चोट, इलाज के दौरान हुई मौत

रिपोर्ट्स के अनुसार, वरिंदर सिंह को मांसपेशी में चोट आई थी जिसके बाद वह अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। खबर है कि इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और डॉक्टरों ने उन्हें बेहोश पाया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के चलते वरिंदर की मौत हुई। यहां तक कि उनके शरीर पर काले और नीले निशान भी पाए गए, जिससे मौत के बाद की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

कौन थे वरिंदर सिंह घुमन?

वरिंदर सिंह घुमन एक प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर और पंजाबी एक्टर थे। उन्होंने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था और मिस्टर एशिया कॉन्टेस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था।

उन्होंने 2012 में पंजाबी फिल्म 'कबड्डी वंस अगेन' से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 'मरजावां' और 'टाइगर 3' जैसी हिंदी फिल्मों में नज़र आए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story